फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rohtak boy sampurna give voice live commentry at national republic day prade delhi

गणतंत्र दिवस: मोदी-ओलांद के सामने गूंजेगी संपूर्ण की आवाज

Mon, 25 Jan 2016 03:24 PM IST
संजय कुमार/अमर उजाला, रोहतक।
संजय कुमार/अमर उजाला, रोहतक। Updated Mon, 25 Jan 2016 03:24 PM IST
विज्ञापन
rohtak boy sampurna give voice live commentry at national republic day prade delhi

इस बार 26 जनवरी पर देश की राजधानी दिल्ली में होने वाले मुख्य कार्यक्रम की लाइव कमेंटरी आल इंडिया रेडियो रोहतक के उद्घोषक संपूर्ण सिंह बागड़ी करेंगे। संपूर्ण लगातार सात बार से कार्यक्रम की कमेंटरी करते आ रहे हैं।

विज्ञापन


ध्यान रहे कि गणतंत्र दिवस समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद मेहमान होंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी भी मौजूद रहेंगे। सेना की इकाइयां परेड करेंगी। तिलक मार्ग से संपूर्ण सिंह इस पूरी परेड का आंखों देखा हाल रेडियो पर सुनाएंगे। भिवानी स्थित हालू मोहल्ला निवासी संपूर्ण सिंह मंगलवार सुबह 9:50 से 11:30 तक हिंदी में कमेंटरी करेंगे। इसके लिए दिल्ली में पिछले छह दिन से रिहर्सल जारी है।
विज्ञापन


बागड़ी सूबे के पहले उद्घोषक हैं, जिन्होंने विज्ञान भवन नई दिल्ली में दो बार राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और दो बार राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के कार्यक्रम की लाइव कमेंटरी की है। इसके साथ ही कॉमनवेल्थ गेम में पांच दिन पीस बेटन रिले की कमेंटरी की थी। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र के सूर्य ग्रहण मेले में भी संपूर्ण अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed