फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Roadways officials check the pollution itself

रोडवेज अधिकारी खुद जांचेंगे प्रदूषण

Mon, 18 Aug 2014 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Mon, 18 Aug 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। शहर में बढ़ रहे वायु और ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए रोडवेज भी आगे आ गया है।
विज्ञापन


डीजल से चलने वाली बसों से शहर में होने वाले ध्वनि व वायु प्रदूषण को कम करने के लिए डिपो के प्रशासनिक अधिकारी समय समय पर स्वयं ही बसों की जांच कर प्रदूषण में कमी लाने का प्रयास करेंगे।

विभाग का मानना है कि शहर में वाहनों की अत्यधिक संख्या होने के कारण वायु प्रदूषण दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रही है।

इससे वायुमंडल की प्राणदायिनी ऑक्सीजन के स्तर में गिरावट आई है। रोडवेज ने भविष्य में वायु प्रदूषण से होने वाले समस्या से निपटने के लिए अभी से प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


विभाग की ओर से सभी डिपो प्रशासनिक अधिकारियों को अपने डिपो की बसों की ध्वनि व वायु प्रदूषण की जांच करने के निर्देश दिए हैं। विभाग द्वारा प्रदेश के सभी डिपो प्रशासनिक अधिकारियों को पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम के लिए देहरादून में आयोजित एक सेमिनार में प्रशिक्षण भी दिलाया था, जिससे कि वे अपने डिपो के सभी चालक और परिचालकों को वह जानकारी प्रदान कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज ने पर्यावरण प्रदूषण में कमी लाने के लिए अपनी सभी बसों की ध्वनि और वायु प्रदूषण की जांच कराने के  निर्देश दिए हैं। यह जांच अब डिपो के प्रशासनिक अधिकारी स्वयं करेंगे। इसके लिए विभाग ने सभी डिपो के प्रशासनिक अधिकारियों को देहरादून में प्रशिक्षण भी दिलवाया है।

विभाग ने इस योजना को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। जो चालक और परिचालक हर माह अपनी बस की वायु व ध्वनि प्रदूषण की जांच नहीं कराएंगे। विभागीय जांच के दौरान प्रदूषण की मात्रा अधिक मिलने पर संबधित के खिलाफ होगी कार्रवाई।

पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण विभाग द्वारा हर तीन माह बाद वाहन की ध्वनि और वायु प्रदूषण जांच कराने के निर्देश दिए हैं। लेकिन रोडवेज ने अब यह अवधि कम करते हुए हर माह जांच कराने के निर्देश दिए हैं।


शहर में वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ पर्यावरण प्रदूषण भी बढ़ने लगा है। जिससे पर्यावरण में ऑक्सीजन स्तर में भी गिरावट आई है। रोडवेज द्वारा पर्यावरण की शुद्धता को बनाए रखने के लिए इस योजना की शुरूआत की गई है।
सुलतान सिंह, जीएम रोडवेज डिपो पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed