फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   road accident near dabwali, 4 people killed

हरियाणा: डंपर-स्कोडा की भिड़ंत, 4 छात्रों की मौत

Tue, 27 Jan 2015 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा)
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा) Updated Tue, 27 Jan 2015 05:50 PM IST
विज्ञापन
road accident near dabwali, 4 people killed

दोस्त की शादी से वापस लौट रहे 4 युवकों की डबवाली के नजदीक हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा, बठिंडा रोड़ पर हुआ। हादसा युवकों की स्कोडा और डंपर की भिड़ंत से हुआ। मरने वालों में तीन दोस्त शामिल हैं, जोकि चंडीगढ़ से एक निजी कॉलेज में होटल मैनेजमेंट कर रहे थे।

विज्ञापन

हादसे के फौरन बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। संगत थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके चालक की तालाश शुरू कर दी है।

रात करीब 8 बजे क्रेशर से भरा एक डंपर बठिंडा की ओर जा रहा था। डंपर के पीछे रिफलेक्टर न लगे होने की वजह से डबवाली साईड से आई एक स्कोडा गाड़ी डंपर के नीचे घुस गई। स्कोडा की टक्कर से डंपर के टायर अलग हो गये। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गये। क्रेशर लदा डंपर कार पर पलट गया।
विज्ञापन


राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। डबवाली जन सहारा सेवा संस्था तथा भाई घनईया जी सेवा संस्था की एंबूलैंस ने चारों को डबवाली के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने चारों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान गांव पन्नीवाला मोरिकां निवासी जगदीप सिंह, जगसीर सिंह, गांव देसूजोधा निवासी हरप्रीत सिंह तथा संगरूर निवासी हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच पर लगा जाम

road accident near dabwali, 4 people killed

हादसे के बाद डबवाली-बठिंडा मार्ग जाम हो गया। सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पाकर मौका पर पहुंची संगत थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारू किया।

होटल मैनेजमेंट कर रहे थे तीन युवक
गांव पन्नीवाला मोरिकां निवासी जगदीप, संगरूर निवासी हरप्रीत तथा देसूजोधा निवासी हरप्रीत एक साथ चंडीगढ़ के एक निजी कॉलेज में होटल मैनेजमेंट कर रहे थे। जबकि जगसीर खेतबाड़ी करता था। परिजन उसकी शादी तय करने वाले थे। जगदीप के रिश्तेदार जगजीत उर्फ जग्गी निवासी फरीदकोट कोटली की मैरिज में भाग लेने के लिये उपरोक्त चारों मालवा बाईपास रोड़ पर स्थित एक मैरिज पैलेस में आये हुये थे।

नहीं जला चूल्हा
हादसे में तीन युवकों की एक साथ मौत होने से गांव पन्नीवाला मोरिकां तथा देसूजोधा का माहौल गमगीन है। मंगलवार को गांव में चूल्हा तक नहीं जला। जगसीर तथा हरप्रीत अपने मां-बाप के इकलौते बेटे थे।

संगत थाना पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उपरोक्त चारों के शवों का डबवाली क सरकारी अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद उन्हें उसके वारिसों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed