{"_id":"59cf8ccd4f1c1bbe538b52c8","slug":"road-accident-in-ferozpur-5-people-killed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में बड़ा सड़क हादसा, कार-वैन की टक्कर में 5 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में बड़ा सड़क हादसा, कार-वैन की टक्कर में 5 लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, तलवंडी भाई (फिरोजपुर)
Updated Sun, 01 Oct 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर के गांव कोटकरोड़कलां के नजदीक सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
मुंबई से पंजाब के धार्मिक स्थलों पर माथा टेकने आया था परिवार हादसे का शिकार हो गया। बठिंडा-अमृतसर रोड पर गांव कोटकरोड़कलां के करीब शनिवार दिन में करीब 11 बजे कार और वैन की आपस में टक्कर के कारण हुई इस सड़क दुर्घटना में दंपति समेत पांच की मौत हो गई।
मृतकों में एक आठ वर्षीय बच्चा भी शामिल है। जबकि हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फरीदकोट की तरफ से आ रही स्विफ्ट डिजाइर कार नंबर-डीएल 8सीपी 7050 और तलवंडी भाई की तरफ से आ रही वैन नंबर-एमएच 6एएफ 4106 की गांव कोटकरोड़कलां के नजदीक टक्कर हो गई। यह देख ग्रामीण तत्काल ही घटनास्थल की तरफ दौड़े और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

Trending Videos
मृतकों में एक 8 वर्षीय बच्चा भी शामिल
फिरोजपुर के गांव कोटकरोड़कलां के नजदीक सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में स्विफ्ट कार में सवार मुंबई से आए रुपिंदर पाल सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी वेस्ट मुंबई और उनकी पत्नी गुरमीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि उनके बेटे हरमीत सिंह सोढ़ी, पुत्री जैसमीन कौर और चालक तरसेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
दूसरी ओर दुर्घटनाग्रस्त वैन में सवार सतिंदर सिंह पुत्र चानन सिंह निवासी सोहल पट्टी, झबाल (तरनतारन), उसकी पत्नी सर्बजीत कौर, पुत्र गुरनूर सिंह व वैन चालक को भी गंभीर चोटें आईं। फरीदकोट मेडिकल अस्पताल में उपचार के दौरान स्विफ्ट डिजाइर कार चालक तरसेम सिंह, आठ वर्षीय गुरनूर सिंह पुत्र सतिंदर सिंह व वैन चालक की भी मौत हो गई।
एएसआई पाल सिंह ने बताया कि रुपिंदर पाल सिंह मुंबई से अपने परिवार के साथ पंजाब के धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के लिए आया था। रुपिंदर का परिवार अमृतसर के हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद फरीदकोट में किसी धार्मिक स्थल की ओर जा रहा था।