फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   revolt in Chandigarh Congress: hard way for pawan Bansal

चंडीगढ़ कांग्रेस में बगावत: बंसल की राह मुश्किल

Wed, 29 Jan 2014 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 29 Jan 2014 01:11 AM IST
विज्ञापन
revolt in Chandigarh Congress: hard way for pawan Bansal

लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ की एक मात्र लोकसभा सीट का समीकरण गड़बड़ा गया है। पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और मौजूदा सांसद पवन बंसल के करीबी कांग्रेस के युवा नेता हरमोहिंदर सिंह लक्की ने बंसल के खिलाफ खुलकर बगावत कर दी है।

विज्ञापन


वहीं कई अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी चुनाव में अपनी गोटी फिट करने के लिए चुनावी बिसात बिछा दी है। एक कांग्रेसी नेता ने तो मंगलवार को लोकसभा चुनाव की टिकट के लिए आवेदन भी कर दिया है।
विज्ञापन


बंसल से अलग हुए एचएस लक्की और कई अन्य कांग्रेसी नेताओं का मंगलवार को हरियाणा के विधायक ओर कांग्रेसी नेता विनोद शर्मा के साथ भावी रणनीति को लेकर मीटिंग का दौर जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्की ने केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के साथ भी काफी देर मीटिंग कर नए समीकरण को लेकर मंथन किया। वहीं दिन भर बंसल समर्थक लक्की और विनोद शर्मा के बीच हुई बैठक की जानकारी लेने के लिए इधर-उधर फोन घुमाते रहे।

आज शाम 4 बजे तक कर सकते हैं आवेदन
कभी बंसल का समर्थन करने वाले कांग्रेस के नेता और पूर्व पार्षद चंद्रमुखी ने भी चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है। मंगलवार को उन्होंने अपने समर्थकों के साथ कई घंटे तक बैठक की।

इसके बाद उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चंडीगढ़ से अपनी उम्मीदवार पेश कर दी है। चंद्रमुखी ने कांग्रेस से टिकट पाने के लिए इलेक्शन कमेटी को आवेदन किया है।

उधर एचएस लक्की भी बुधवार दोपहर दो बजे अपने समर्थकों के साथ लोकसभा टिकट के लिए आवेदन करेंगे। कांग्रेसी नेता भूपेंद्र सिंह बढेहड़ी और कई अन्य कांग्रेसी नेताओं द्वारा भी आवेदन किए जाने की उम्मीद है। गौरतलब है कि 29 जनवरी शाम 4 बजे तक आवेदन किया जा सकेगा।

बंसल ने शहर में दौरे बढ़ाए
बंसल ने अपने समर्थकों के साथ बैठकों का दौर तेज कर दिया है। जानकारी अनुसार मंगलवार को भी बंसल और उनके समर्थकों ने मौजूदा हालत को लेकर दिन भर में कई बैठकें कीं।

आलाकमान करेंगे फैसला : बहल  
चंडीगढ़ कांग्रेस टेरीटोरियल कमेटी के अध्यक्ष बीबी बहल ने बताया कि आवेदन के लिए 29 जनवरी तक का समय दिया गया है। मंगलवार को पूर्व पार्षद चंद्रमुखी ने आवेदन किया है। लोकसभा टिकट के लिए आने वाले सभी आवेदनों पर गहन अध्ययन के बाद आलाकमान फैसला करेंगे।



पूनम शर्मा ने जताया बंसल के लिए समर्थन
बंसल समर्थित नेताओं ने आगे बढ़कर उनका लोकसभा चुनाव में साथ देने का वादा किया है। डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस कमेटी-2 चंडीगढ़ प्रधान पूनम शर्मा ने प्रेस नोट जारी कर बंसल को समर्थन देने की बात कही। उन्होंने एचएस लक्की के कदम को गलत बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed