फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   revised proposal of smart city project not final by administration

अब तक फाइनल नहीं हुआ स्मार्ट सिटी का संशोधित प्रस्ताव

Wed, 13 Apr 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 13 Apr 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
revised proposal of smart city project not final by administration
चंडीगढ़ प्रशासन - फोटो : DEMO Pics

 देश के टॉप 20 स्मार्ट शहरों की सूची में जगह नहीं बना पाने के बाद भी यूटी प्रशासन का रवैया इसे लेकर ढुलमुल बना हुआ है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के पास संशोधित प्रस्ताव भेजने की कौन कहे, चंडीगढ़ प्रशासन अभी तक अपना प्रस्ताव फाइनल भी नहीं कर पाया है। हालांकि,  मंत्रालय ने प्रस्ताव भेजने की तिथि 15 अप्रैल से बढ़ाकर 21 अप्रैल कर दिया है।

विज्ञापन


प्रशासन  मंगलवार को भी गृह सचिव कम स्मार्ट सिटी के मिशन डायरेक्टर अनुराग अग्रवाल ने अधिकारियों की प्रस्ताव को लेकर मीटिंग ली। अब अगले 5 दिन छुट्टी के कारण 16 अप्रैल तक दफ्तर बंद रहेंगे। 18 अप्रैल को एडवाइजर परिमल राय स्मार्ट सिटी प्रस्ताव की रिव्यू मीटिंग लेंगे। अधिकारियों का कहना है कि वह अपना प्रस्ताव 20 अप्रैल को जमा करवाएंगे।
विज्ञापन


अंतिम तिथि पर प्रस्ताव जमा करवाने पर अगर कोई कमी रह गई तो चंडीगढ़ को फिर निराशा हाथ लगेगी। देश के 23 शहरों को पहले फेज के स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल होने का दूसरा मौका मिला है। 21 अप्रैल तक प्रस्ताव जमा होने केबाद 25 जून से जमीनी स्तर पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शहरों से आना है प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश के लखनऊ, उत्तराखंड के देहरादून, हरियाणा के फरीदाबाद, हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला, चंडीगढ़, बिहार के भागलपुर, झारखंड के रांची, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, गोवा के पणजी, तेलंगाना के वारांगल, पश्चिम बंगाल से न्यू टाउन कोलकाता, अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट, मेघालय से शिलांग, सिक्किम के नामची, अंडमान निकोबार का पोर्ट ब्लेयर, दमन दीव का दीव, दादरा नगर हवेली का सिलवासा, मणिपुर का इंफाल, नागालैंड का कोहिमा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed