{"_id":"5993f0d04f1c1b8e4c8b467d","slug":"reverse-national-flag-hoisted-at-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः अफसर ने फहरा दिया उल्टा तिरंगा, पता चलने पर हंगामा, ASI पर गाज गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः अफसर ने फहरा दिया उल्टा तिरंगा, पता चलने पर हंगामा, ASI पर गाज गिरी
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा(पंजाब)
Updated Thu, 17 Aug 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
अफसर ने फहरा दिया उल्टा तिरंगा
70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उल्टा तिरंगा फहराए जाने का मामला सामने आया है। इसका पता चलने पर खूब हंगामा हुआ, वहीं एएसआई को इसकी सजा मिली। घटना पंजाब के फरीदकोट की है। कोटकपूरा स्थित शहीद भगत सिंह कॉलेज में अधिकारियों की लापरवाही के चलते उल्टा तिरंगा फहरा दिया गया।
इस लापरवाही के लिए एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया था। मुख्यातिथि तहसीलदार अशोक बंसल थे और उन्होंने ही तिरंगा फहराया। पहले तो इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया। बाद में जब इसका पता चला तो हड़कंप मच गया।
आनन फानन में झंडा उतारा गया और उसे फिर से फहराया गया। इस बात पर तहसीलदार ने कहा कि झंडा लगाने और बांधने की जिम्मेवारी पंजाब पुलिस कर्मचारियों की थी। उन्होंने इस बारे में आला अधिकारियों से बात की है। वहीं थाना सिटी प्रभारी का कहना है कि एएसआई सुखदेव की वजह से यह सब हुआ। उसे निलंबित कर दिया गया है और अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।