{"_id":"5ff2eddc295c76535569c0f5","slug":"returned-from-pakistan-elderly-lady-waiting-for-her-relatives-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल पाक की जेल में रही हसीना, अब भारत लौटी तो भी अपनों का इंतजार, जानें वजह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल पाक की जेल में रही हसीना, अब भारत लौटी तो भी अपनों का इंतजार, जानें वजह
Mon, 04 Jan 2021 03:59 PM IST
निवेदिता वर्मा
धीरज शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
धीरज शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 04 Jan 2021 03:59 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर की हसीना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान से चार साल की सजा काटकर लौटी सहारनपुर निवासी 65 साल की हसीना अपने परिजनों के इंतजार में है। पंजाब के अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती हसीना की आंखें हर पल दरवाजे पर लगी रहती हैं। हसीना को अपने घर का पता याद नहीं है।
विज्ञापन
हसीना ने बताया कि चार साल पहले वह पाकिस्तान में अपने एक रिश्तेदार से मिलने गई थी। पाकिस्तान में वह अपने रिश्तेदार को ढूंढ ढूंढकर परेशान हो गई, लेकिन वह नहीं मिला। इस दौरान उसका वीजा खत्म हो गया और पासपोर्ट भी खो गया। पाकिस्तान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जज ने उसे एक साल की सजा सुनाई लेकिन उसे चार साल जेल में रखा गया। करीब 10 दिन पहले पाकिस्तान ने उसे हिंदुस्तान भेज दिया। यहां वह अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल है।
विज्ञापन
हसीना ने बताया कि उसकी ससुराल सहारनपुर में है। अपनी कोई औलाद नहीं है। वहां भतीजे रहते हैं। पति का देहांत हो चुका है। अब यही उम्मीद है कि भतीजे आकर उसे ले जाएंगे। लेकिन हसीना का इंतजार लंबा होता जा रहा है। उधर, मजीठा रोड थाना इंचार्ज का कहना है कि परिजनों से अभी संपर्क नहीं हो पाया है। जैसे ही संपर्क होगा, हसीना को उनके साथ भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन