{"_id":"613cee4f8ebc3e1dd0651ebf","slug":"retired-justice-hari-pal-verma-sworn-in-as-haryana-kokayukta","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति हरिपाल वर्मा नए लोकायुक्त नियुक्त, राज्यपाल ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति हरिपाल वर्मा नए लोकायुक्त नियुक्त, राज्यपाल ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
Sat, 11 Sep 2021 11:28 PM IST
Vikas Kumar
पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:28 PM IST
सार
शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता कई अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति हरिपाल वर्मा नए लोकायुक्त नियुक्त
- फोटो : twitter/@Dattatreya
विस्तार
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शनिवार को सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति हरिपाल वर्मा को प्रदेश के नए लोकायुक्त के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को ही नए लोकायुक्त की नियुक्ति को हरी झंडी दी थी। तत्कालीन लोकायुक्त जस्टिस एनके अग्रवाल 18 जुलाई 2021 को अपना कार्यकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हो गए थे। कार्यक्रम में मुख्य सचिव विजय वर्धन, मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव डीएस ढेसी, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल, राज्यपाल के सचिव अतुल दिवेदी, पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल इत्यादि ने उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन