फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   resell alloted flats

इन मकानों के मालिक कौन? कोई नहीं जानता

Thu, 05 Dec 2013 10:22 AM IST
सर्वेश कुमार
सर्वेश कुमार Updated Thu, 05 Dec 2013 10:22 AM IST
विज्ञापन
resell alloted flats
हाउसिंग बोर्ड हरियाणा की ओर से पिछले वर्षों के दौरान जिलेभर में 6821 मकान अलॉट किए गए, लेकिन इन मकानों के मालिकों के नाम और कैटेगरी का पूरा ब्योरा नहीं है।
विज्ञापन


नतीजतन, एक के बाद एक मकानों की रीसेल हो रही है, लेकिन सरकार को ट्रांसफर टैक्स तक नहीं मिल रहा है। कुछ मकान तो ऐसे हैं कि मकान किसी के नाम से है और बिजली-पानी का मीटर किसी और के नाम से। यह खुलासा आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी में हुआ है।
विज्ञापन


आरटीआई कार्यकर्ता राजीव सचदेवा ने पांच सितंबर 2013 को हाउसिंग बोर्ड हरियाणा से आरटीआई के जरिए हाउसिंग बोर्ड के मकानों से संबंधित ब्योरा मांगा था।

जवाब में आवंटित मकानों की संख्या 6821 बताई गई, लेकिन इनके मालिक कौन हैं, उन सभी की सूचना मुहैया नहीं कराई जा सकी।

मकान मालिकों को भेजेंगे नोटिस
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, दस्तावेज कंप्यूटराइज्ड नहीं हैं और बिके मकानों के ट्रांसफर कराने के लिए भी लोग नहीं आए। ऐसे मकान मालिकों को अब नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीआई में यह भी जानकारी मांगी गई कि इन मकानों को किराए पर देने का प्रावधान है या नहीं। जवाब मिला, बगैर इजाजत ऐसा नहीं किया जा सकता है।

 इसके अलावा ट्रांसफर मनी के मद में हुए नुकसान और इसके लिए जिम्मेवार अधिकारियों या कर्मियों पर कार्रवाई नहीं होने का जवाब ‘नॉट अवेलेबल या अधूरी जानकारी’ दिया गया।


क्या है ट्रांसफर मनी
ईडब्ल्यूएस फ्लैट    1100
एलआईजी फ्लैट    3200
एमआईजी फ्लैट    10500
दस लाख तक के प्लॉट    10 हजार
इसके बाद प्रति दस लाख     छह फीसदी अतिरिक्त

ट्रांसफर नहीं कराए जाने की वजह से मकानों का वारिस कौन है, इसका कोई पता नहीं है। बगैर मकान मालिकों के उचित डिटेल्स के बावजूद किराए पर मकान दिए जा रहे हैं और हजारों की संख्या में मकान बेच चुके लोगों की वजह से बोर्ड को भी करोड़ों का नुकसान हुआ है।
राजीव सचदेवा, आरटीआई कार्यकर्ता

जितनी जानकारियां उपलब्ध थीं, मुहैया कराई गईं। फिर भी कोई कमी रह गई तो इसके लिए अपील की जा सकती है।
एसपी रंगा, इस्टेट मैनेजर, हाउसिंग बोर्ड, हरियाणा


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed