{"_id":"5a48854d4f1c1b95188bcd24","slug":"rescue-operation-for-missing-brothers-in-avalanches-in-chanshal-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांशल घाटी में बर्फ में फंसे दो भाई और उनका कुत्ता, 8 घंटे चला रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांशल घाटी में बर्फ में फंसे दो भाई और उनका कुत्ता, 8 घंटे चला रेस्क्यू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 31 Dec 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
रेस्क्यू ऑपरेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांशल घाटी में बर्फ के बीच फंसे चंडीगढ़ के दो सगे भाइयों को करीब आठ घंटे बाद रेस्क्यू किया गया। उनके साथ उनका पालतू कुत्ता भी था। बीते शुक्रवार को दोनों युवक बर्फ का दीदार करने के लिए चंडीगढ़ से अपने वाहन में चांशल घाटी पहुंचे थे। ये चंडीगढ़ के सेक्टर 17 के रहने वाले हैं।
करीब डेढ़ फीट बर्फ में फंसने के बाद युवकों ने चंडीगढ़ अपने पिता ब्रह्म प्रकाश से फोन पर बात की और उन्हें बर्फ में फंसे होने की सूचना दी। उनके पिता ने चिड़गांव थाने का दूरभाष नंबर ढूंढकर पुलिस को सारी बात बताई। शुक्रवार शाम को करीब सात बजे पुलिस को यह सूचना दी गई।
उन्होंने दूरभाष पर पुलिस को बताया कि उनके बेटे अमनदीप और सागर अपने वाहन में चंडीगढ़ से चांशल वैली घूमने आए हैं। दोनों चांशल घाटी में बर्फ में फंस गए हैं। उनके साथ एक पालतू कुत्ता भी है। सूचना मिलने पर चिड़गांव पुलिस हरकत में आई और युवकों की तलाश के लिए सर्च टीम रवाना कर दी।
विज्ञापन
यह टीम रात को करीब 11 बजे चांशल घाटी पहुंची। इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। देर रात करीब 3 बजे दोनों युवकों और उनके पालतू कुत्ते को रेस्क्यू कर चिड़गांव पुलिस थाने लाया गया। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि चांशल घाटी में बर्फ में फंसे युवाओं को रेस्क्यू कर लिया गया है। इसके बाद वे चंडीगढ़ रवाना हो गए हैं।