फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   report, lifestyle-related diseases increase in haryana

सर्वे में खुलासा, यहां बढ़ रही लाइफस्टाइल से संबंधित बीमारियां

Fri, 29 Jan 2016 11:46 PM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 29 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
report, lifestyle-related diseases increase in haryana

मेहनतकश हरियाणा की एक बदलती तस्वीर देखने को मिल रही है। हरियाणा में लाइफ स्टाइल से संबंधित बीमारियां बढ़ रही हैं तो नशे से संबंधित खपत कम हो गई है।

विज्ञापन


नेशनल फेमिली हेल्थ सर्वे-4 की 2015-16 की एक रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा के लोगों में मोटापे की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। दस साल में पुरुषों में दो गुना मोटापा दर्ज किया गया है। साल 2005-06 में सिर्फ 10.8 पुरुष ही मोटापे की गिरफ्त में थे, जबकि साल 2015-16 में यह संख्या 20.0 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


पुरुषों से आगे महिलाएं
मोटापे के मुद्दे पर हरियाणा की महिलाएं भी पीछे नहीं है।  राज्य में करीब 21 प्रतिशत महिलाएं मोटापे से पीड़ित हैं, जो पुरुषों के मुकाबले एक प्रतिशत ज्यादा है। दस साल पहले यानी कि 2005-06 में करीब 17.4 प्रतिशत महिलाएं ओवरवेट थीं, जबकि साल 2015-16 में यह संख्या 21 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रिपोर्ट का मकसद हरियाणा में बदलते ट्रेंड को दिखाना है। यह सर्वे 13 फरवरी से लेकर 24 जून 2015 तक हरियाणा के विभिन्न जिलों में किया गया है। पहले चरण में करीब एक दर्जन से ज्यादा प्रदेशों की रिपोर्ट जारी की गई है। इस बार के सर्वे में कई रोचक तथ्य भी शामिल किए गए हैं।

20 प्रतिशत पुरुष एनीमिया से पीड़ित
आमतौर पर माना जाता है कि महिलाएं ही एनीमिया से पीड़ित होती हैं। लेकिन सर्वे में खुलासा हुआ है कि हरियाणा के करीब 20.9 प्रतिशत पुरुष भी एनिमिया से पीड़ित हैं। इसमें शहरी इलाकों में रहने वाले 20.1 प्रतिशत पुरुष एनिमिया की गिरफ्त में हैं तो 21.5 प्रतिशत ग्रामीण इलाकों के पुरुष हैं, जबकि महिलाओं में यह हिस्सा काफी अधिक है। 15-49 आयु वर्ग की करीब 62.7 प्रतिशत महिलाएं एनिमिक पाई गईं हैं। चिंताजनक बात यह है कि दस साल पहले 56.1 प्रतिशत महिलाएं ही इस बीमारी की गिरफ्त में थीं।


शराब व तंबाकू का ग्राफ नीचे आया

हरियाणा के लिए अच्छी बात यह है कि शराब व तंबाकू के इस्तेमाल में काफी गिरावट दर्ज की गई है। दस साल पहले करीब 3.3 प्रतिशत महिलाएं तंबाकू का प्रयोग करती थीं, जो अब गिरकर मात्र 1.6 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इसी तरह से करीब 46.3 पुरुष तंबाकू का इस्तेमाल करते थे, जो 35.8 प्रतिशत तक पहुंच गया है। यदि शराब की बात करें तो दस साल पहले तक  हरियाणा के कुल 27.7 प्रतिशत लोग शराब का सेवन करते थे, जो गिरकर करीब 24.5 प्रतिशत तक पहुंच चुका है।

कुछ रोचक तथ्य
महिला सशक्तिकरण------------------------------------------2015-16---------2005-06
कितनी महिलाएं घर के किसी फैसले पर भूमिका निभाती हैं----76.7-------------83.8
कितनी महिलाओं को पति से हिंसा झेलनी पड़ी है--------------32.0-------------27.3
कितनी महिलाओं का अपना अलग से बैंक अकाउंट है----------45.6-------------12.4
कितनी महिलाओं को मालूम है कि कांडोम से एड्स रुकता है---71.6-------------46.0
कितनी महिलाएं पढ़ी-लिखी हैं--------------------------------75.4-------------60.4
पीरियड के दौरान कितनी महिलाएं प्रोटेक्शन यूज करती हैं-----78.4------------------
कितनी महिलाएं हाइपरटेंशन से ग्रसित हैं---------------------7.6--------------------

एके अग्रवाल, प्रोफेसर, कम्युनिटी मेडिसिन पीजीआई ने बताया कि हरियाणा में नहीं बल्कि पूरे देश में मोटापा बढ़ रहा है। बर्गर कल्चर अब गांव-गांव पहुंच रहा है। मोटापा बढ़ने से नॉन कम्युनिकेबल डिजीज (डायबिटीज, हाइपरटेंशन और ब्लड प्रेशर इत्यादि) बढ़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed