{"_id":"58ba72fa4f1c1b8759832471","slug":"renowned-comedian-deepak-raja-at-tagore-theatre-chandigarh-for-japal-bhatti-humour-fest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'जिदंगी तो हर कोई जीता है, जीना ही है तो हंसकर और हंसाकर जीओ'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जिदंगी तो हर कोई जीता है, जीना ही है तो हंसकर और हंसाकर जीओ'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 04 Mar 2017 01:26 PM IST
विज्ञापन
कॉमेडियन दीपक राजा
जिदंगी तो हर कोई जीता है तो क्यों ने इसे हंस कर ही जी लिया जाए। दूसरों को हंसाकर जिया जाए। यह कहना है मशहूर कॉमेडियन दीपक राजा का। जो टैगोर थिएटर में आयोजित जसपाल भट्टी ह्यूमर फेस्ट में शिरकत करने शहर पहुंचे थे।
इनके साथ पम्मी आंटी के किरदार से मशहूर हुए सुमेर पसरीचा, गुंजन उत्रेजा, सत्ती सैबी और कॉमेडियन राणा रणबीर भी पहुंचे। बातचीत दके दौरान दौरान दीपक राजा ने कहा कि वह जसपाल भट्टी ह्यूमर फेस्ट में प्रस्तुति देने के लिए पहुंचे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान दर्शकों को गुदगुदाना और हंसाना ही हमारा मकसद रहेगा।
दीपक के अनुसार आज की जिंदगी में हर कोई अपने कामों में व्यस्त है, लोगों के पास अपनों से मिलने जुलने के लिए भी कम ही समय रहता है। इस तनाव भरे जीवन में अगर किसी कॉमेडी शो के जरिए लोग हंस ले तो हमें सकून मिलता है। राजा ने आगे कहा कि अगर दर्शक हमारे चुटकलों पर हंसते नही तो कई बार हमें खुद नींद नहीं आती।

Trending Videos
कहीं सीरीयस जगह पर हंसी न छूट जाए
कॉमेडियन दीपक राजा
दीपक ने कहा कि लोगों का हंसाना हमेशा से ही मेरा पहला टारगेट रहता है। किसी के साथ 10 मिनट तक बैठने के बाद उसकी हू-बहू कॉपी करने में महारत हासिल कर चुका हूं। वहीं कई बार हमे अपने आप भी काबू पाना पड़ जाता है, जब हम किसी ऐसी जगह पर जाते है जहां की स्थिति नाजुक हो, वहां पर यह डर ही लगा रहता है कहीं हंसी ही न छूट जाए।
आज भी खूद को कॉमेडियन साबित करना चाहता हूं
पम्मी आंटी के कैरेक्टर से मशहूर हुए सुमेर पसरीचा ने कहा में आज भी इसी कोशिश में हूं जब भी टीवी पर आऊं तो पम्मी आंटी के मुखौटे के साथ नहीं बल्कि सुमेर बनके आऊं इनके अनुसार अपने टाइम पास के लिए बनाई गई वीडियो उन्हें इतनी तारीफ दिलाएगी कभी सोचा नहीं था। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द वे और उनके भतीजे यानी पम्मी आंटी का भतीजा गुंजन उत्रेजा के साथ सिने अवार्ड में लोगों को हंसाते हुए नजर आएंगे।
सुमेर ने कहा कि बचपन से जसपाल भट्टी के कॉमेडी के दीवाने रहे हैं। उनको अपना आदर्श मानते हैं। नाटकों में जसपाल भट्टी की हर तरह की कॉमेडी ने मुझे हंसाया है। आज मौका मिला है कि उनके फेस्ट में पहुंचे दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर सकूं।