फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Relief to 1032 temporary schools in the state, extension for this session.

Chandigarh News: प्रदेश में 1032 अस्थाई स्कूलों को राहत, इस सत्र के लिए मिला विस्तार

Mon, 09 Dec 2024 07:50 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 07:50 PM IST
विज्ञापन
Relief to 1032 temporary schools in the state, extension for this session.
प्राइवेट स्कूल संघ ने मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री व अधिकारियों का आभार जताया
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश के 1032 अस्थाई स्कूलों में पढ़ने वाले करीब तीन लाख बच्चों के लिए एक अच्छी खबर है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने इस सत्र के लिए अस्थाई स्कूलों की मान्यता को लेकर सशर्त विस्तार (एक्सटेंशन) दे दिया है। शर्त के मुताबिक अगले सत्र तक इन स्कूलों को मानक पूरा करके मान्यता लेनी होगी या छात्र-छात्राओं का दाखिला नहीं करना होगा। सभी स्कूल प्रशासन को शर्त का एक एफिडेविट जमा करना होगा। इस आदेश के बाद प्राइवेट स्कूल संघ ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा व शिक्षा अधिकारियों का आभार जताया है।

प्रदेश में 2003 से अस्थाई स्कूलों को एक-एक साल का विस्तार मिलता आ रहा है। तत्कालीन समय में कुल 3200 स्कूल थे। इनमें 2106 स्कूलों ने शिक्षा निदेशालय के मानकों को पूरा करके मान्यता हासिल कर ली है, जबकि 1032 स्कूल मानक पूरा नहीं करने के कारण मान्यता नहीं ले पा रहे है। इनमें सबसे ज्यादा स्कूलों को मान्यता नहीं मिलने की वजह जगह की कमी है।
विज्ञापन


संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने कहा कि हरियाणा बोर्ड की 10 वीं व 12वीं की 26 फरवरी से परीक्षा प्रस्तावित हैं। अभी तक शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के अस्थाई व अनुमति प्राप्त स्कूलों को विस्तार पत्र जारी नहीं करने के चलते उन्हें शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबंद्धता नहीं मिली है। इन स्कूलों के बच्चों के रेगुलर फार्म नहीं भरे गए थे। इसी के चलते प्राइवेट स्कूल संघ ने सरकार से एक वर्ष के लिए विस्तार की मांग उठाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed