इस राज्य में डेंगू टेस्ट का रेट हुआ फिक्स, अब इतने में होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैब संचालक मनमानी फीस वसूलते थे। राहत देते हुए इस राज्य ने डेंगू टेस्ट का रेट खुद ही तय कर करके लागू कर दिया। ऐसा चंडीगढ़ में हुआ है। अब यहां डेंगू टेस्ट की फीस 600 रुपये है।
वहीं प्लेटलेट्स काउंट्स का चार्ज 50 रुपये पर हेड करने का निर्देश दिए गए हैं। वीरवार से इसे सभी प्राइवेट अस्पताओं और लैब में लागू कर दिया जाएगा। अमर उजाला ने इस मुद्दे को 20 सितंबर के संस्करण में उठाया था।
उसको संज्ञान में लेते हुए हेल्थ सेक्रेट्री अनुराग अग्रवाल ने चंडीगढ़ में डेंगू आउटब्रेक पर 21 सितंबर को बुलाई गई इमरजेंसी बैठक में आईएमए प्रेसिडेंट को निर्देश दिए थे कि वे प्राइवेट लैब के संचालकों से सुनिश्चित करवाएं कि डेंगू की जांच के लिए कोई भी मनमाना रेट नहीं वसूलेगा। दो दिन के भीतर जांच के रेट फिक्स करवाने के निर्देश दिए गए थे।
चंडीगढ़ में चार जगह मुफ्त टेस्ट
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शहर में चार जगह डेंगू टेस्ट की व्यवस्था की गई है। पीजीआई, जीएमसीएच 32, जीएमएसएच 16 व मनीमाजरा के हास्पिटल में एलैजा बेस्ड टेस्ट की व्यवस्था की गई है। इन जगहों में टेस्ट के लिए कोई फीस नहीं ली जा रही। इसकी रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर आती है।
पीजीआई और जीएमसीएच 32 में टेस्ट किट चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुहैया करवाई जाती हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक इस टेस्ट के रिजल्ट पाजीटिव आने के बाद ही डेंगू को कंफर्म को माना जाएगा।