{"_id":"6134b98ebcd4e70372431dc8","slug":"relatives-demonstrated-outside-mini-secretariat-along-with-dead-body-in-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकअप में मौत का मामला: भिवानी में शव के साथ परिजनों ने लघु सचिवालय के बाहर किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकअप में मौत का मामला: भिवानी में शव के साथ परिजनों ने लघु सचिवालय के बाहर किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
Sun, 05 Sep 2021 06:15 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 05 Sep 2021 06:15 PM IST
सार
हरियाणा के भिवानी जिले के बवानीखेड़ा थाना में 21 वर्षीय युवक ने शौचालय के अंदर कंबल का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली थी। अब इस मामले में परिजनों ने शव के साथ रविवार को लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। परिजनों ने जांच अधिकारी और एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते परिजन व लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिवानी के कस्बा बवानीखेड़ा थाना के लॉकअप में युवक की मौत प्रकरण गर्माता जा रहा है। रविवार दोपहर बाद परिजनों ने शव का रोहतक पीजीआई से पोस्टमार्टम कराने के बाद रोहतक चौक पर प्रदर्शन किया। परिजनों ने रोहतक गेट से शव के साथ पैदल लघु सचिवालय परिसर तक प्रदर्शन किया और फिर लघु सचिवालय के बाहर शव रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
लघु सचिवालय के मुख्य गेट के बाहर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात रहा। वहीं इस मामले को लेकर उपायुक्त ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस लॉकअप में युवक की हत्या हुई हैं। इस मामले में महिला जांच अधिकारी व थाने के एसएचओ पर भी कार्रवाई की मांग की। वहीं मृतक के परिजनों ने आर्थिक मदद व सरकारी नौकरी भी मांगी।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा थाना के लॉकअप में बंद गांव सिवाना निवासी 21 वर्षीय राजकुमार ने शौचालय के अंदर कंबल से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली थी। पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रेट जांच चल रही है। वहीं मृतक के शव का रविवार को रोहतक पीजीआई में चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा थाना एसएचओ हरिओम व परिजन एंबुलेंस में रोहतक से शव लेकर भिवानी के रोहतक गेट चौक पर पहुंचे। जहां पर परिजनों ने एंबुलेंस को रोहतक गेट चौक पर रोककर काफी देर तक प्रदर्शन किया और फिर इसके बाद पैदल ही प्रदर्शनकारी शव के साथ प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय के मुख्य गेट के बाहर पहुंचे। जहां पहले से ही भारी पुलिसबल तैनात था।
जिला उपायुक्त द्वारा नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अशोक कुमार मृतक के परिजनों से बातचीत करने पहुंचे। मगर मृतकों के परिजन अपनी मांग पर डटे रहे। शाम पौने छह बजे तक भी परिजन व जनसंगठनों के पदाधिकारी शव को लघु सचिवालय के गेट पर रखकर मौके पर डटे रहे।