फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Reduction in fines with house of violation

CHB ने लिया वॉयलेशन वाले घरों पर जुर्माने में कटौती का फैसला, जानिए

Tue, 28 Nov 2017 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 28 Nov 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
Reduction in fines with house of violation
chandigarh housing board
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की गवर्निंग बाडी ने जो 100 रुपये प्रति स्क्वेयर फीट के हिसाब से वायलेशन वाले मकानों पर जुर्माना लगाने का फैसला लिया उस पर लोगों के रोष और बोर्ड सदस्य प्रेम कौशिक के हस्तक्षेप के बाद यू टर्न लेते हुए लोगों को राहत दे दी है। सीएचबी ने जुर्माने की राशि में 10 से 50 प्रतिशत तक की कटौती कर दी है।
विज्ञापन


सोमवार को सीएचबी गवर्निंग बाडी के सदस्य एवं भाजपा के महासचिव प्रेम कौशिक सीएचबी चेयरमैन मनिंदर बैंस से मिले। कौशिक का कहना है कि चेयरमैन ने उनके प्रस्ताव पर जुर्माने की राशि में भारी छूट देने का निर्णय ले लिया है। शहर में 62 हजार हाउसिंग बोर्ड के मकान हैं जिनमें 90 प्रतिशत से ज्यादा मकानों में कोई न कोई वायलेशन है।
विज्ञापन


कौशिक का कहना है कि ईडब्ल्यूएस के जिन मकानों में मिसयूज या वायलेशन होगी अब उन पर 50 रुपये प्रति स्क्वेयर फीट के हिसाब से जुर्माना चार्ज होगा। एलआईजी के मकानों पर 40, एमआईजी के मकानों को 30 और एचआईजी के फ्लैट्स वालों को 10 प्रतिशत की छूट देने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सेक्टर-45 सी की आरडब्ल्यूए ने लगातार आ रहे वायलेशन के नोटिस और पिछले माह 100 रुपये प्रति स्केयर फीट के हिसाब से जुर्माना लगाने के फैसले का रविवार को विरोध करते हुए प्रदर्शन किया था।

कौशिक का कहना है कि जुर्माने में छूट देकर राहत का काम किया गया है। किस तरह के वायलेशन को रेगुलर किया जा सकता है इसके लिए कमेटी का गठन पहले ही हो चुका है। कमेटी जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।


सेक्टर-63 के फ्लैट्स एरिया का सीईओ करेंगे दौरा
सदस्य प्रेम कौशिक ने चेयरमैन के समक्ष सेक्टर-63 में बने फ्लैट्स एरिया का भी मामला उठाया। कौशिक ने कहा कि यहां के लोग कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। ढाई साल पहले इन फ्लैट्स का लोकार्पण पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था। चेयरमैन मनिंदर बैंस ने कौशिक को कहा कि जल्द ही सीएचबी के सीईओ, चीफ इंजीनियर और अन्य स्टाफ सेक्टर-63 के एरिया में दौरा करेंगे।

इतने मकानों में ये हैं वायलेशन, जिनको जुर्माने पर मिलेगी राहत
वायलेशन                 संख्या
मिसयूज                 901
सरकारी जमीन पर निर्माण         25622
प्रवेश द्वार पर वायलेशन         28005
बैकसाइड वायलेशन     22093
अगले बरामदे में वायलेशन     6067
पिछली बरामदे में वायलेशन    16852
तय मंजूरी से अतिरिक्त मंजिल का निर्माण 9617
मकान के मूल स्वरूप में बदलाव         25060
अन्य                         5231
कुल                    62053
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed