{"_id":"5edf2705250c17191837bbd2","slug":"redcross-society-report-on-haryana-participation-during-corona-epidemic-period","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट में आगे बढ़कर हरियाणवियों ने संभाला सेवा का मोर्चा, रेडक्रॉस सोसाइटी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संकट में आगे बढ़कर हरियाणवियों ने संभाला सेवा का मोर्चा, रेडक्रॉस सोसाइटी की रिपोर्ट
Tue, 09 Jun 2020 11:37 AM IST
खुशबू गोयल
मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के दौर में हरियाणा के बाशिंदों ने लोगों की सेवा करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। हरियाणवी बढ़-चढ़कर जनसेवा के लिए आगे आए और देश में मिसाल भी पेश की।
इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा होता है कि विभिन्न प्रकल्पों की सेवा में हरियाणा राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के झंडे तले हरियाणवियों ने संक्रमण की परवाह किए बिना सोशल डिस्टेंसिंग प्रोटोकॉल के दायरे में गरीबों, जरूरतमंदों और असहाय लोगों व मरीजों की बढ़-चढ़कर सेवा की।
रिपोर्ट के अनुसार देशभर में समाज सेवा के विभिन्न विकल्पों में रेटिंग अनुसार हरियाणा 1237.86 प्रतिशत के साथ सबसे आगे है। मध्यप्रदेश 746.57 प्रतिशत के साथ दूसरे व कर्नाटक 250.34 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
हरियाणा राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डीआर शर्मा ने बताया कि इस कोरोना काल में रेडक्रॉस सोसाइटी के तहत वॉलिंटियर्स ने विभिन्न मोर्चों पर जनसेवा की कमान संभालते हुए लोगों को राहत प्रदान करने का पूरा प्रयास किया।
उनके अनुसार रक्तदान हो या राशन वितरण सेवा इस तरह के विभिन्न प्रकल्पों में हरियाणा ने दूसरे राज्यों से काफी बेहतर काम किया है। देश में एक छोटा राज्य होने के बावजूद भी हरियाणा के लोगों ने संक्रमण के दौर में अपनी जनसेवा के बूते देशभर में मिसाल पेश की है। जिसका श्रेय रेडक्रॉस से जुड़े तमाम समाजसेवियों व स्टाफ को जाता है।

इस तरह छोटे से राज्य ने पेश की बड़ी मिसाल
- 7809 रेडक्रॉस वॉलिंटियर्स प्रदेश भर में समाज सेवा के लिए जुटे हुए हैं। 2157 वॉलिंटियर को कोविड-19 फर्स्ट एड के लिए तैनात किया गया। 1921 वॉलिंटियर्स को हाइजीन संबंधी ट्रेनिंग दी गई । 1409 वॉलिंटियर्स को कोविड-19 के मद्देनजर एपिडेमिक कंट्रोल के लिए तैनात किया गया है।
- 1707 वॉलिंटियर कोविड केस डिटेक्शन टीम में काम कर रहे हैं। 775 को कोविड-19 एपिडेमिक के तहत स्पेशल ट्रेनिंग दी गई है। जो संक्रमित लोगों की सेवा में जुटे हैं।
- अभी तक 11252 एन- 95 मस्क, 613432 अन्य मास्क, 71014 साबुन व 66430 (500 एमएल) के हैंड सैनिटाइजर वितरित किए जा चुके हैं।
- अभी तक अस्पतालों में कुल 21801 सिंगल यूज गाउन, 14530 हाइजीन किट्स, 202586 व 115 वेंटिलेटर दिए जा चुके हैं।
- 14280984 लाभार्थियों को तैयार भोजन, 278188 लाभार्थियों को ड्राई राशन व 4786 लोगों को शेल्टर फैसिलिटी दी गई।
- रेडक्रॉस 15 आइसोलेशन सेंटर व 16 क्वारंटीन ऑपरेट कर रहा है।
- राशन व भोजन वितरण सेवा में 171813 लोग हेल्प कर रहे हैं।
- 386175 वैल्यू की दवाई मुफ्त बांटी जा चुके हैं। 1722123 सोशल डिस्टेंसिंग व 818024 स्वच्छता संबंधी जागरूकता कैंप आयोजित हो चुके हैं।
- 5413 रक्त वितरित किया जा चुका है 32740 लोगों को मनोचिकित्सा उपलब्ध कराई गई है।
- कंट्रोल रूम के माध्यम से 475219 लोगों तक मदद पहुंचाई गई है। 69 एंबुलेंस डिप्लाई की गयी हैं।
- 1554 मरीजों को इलाज के लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराई गई है।