फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Red Light jump havoc caused by Audi

बड़े कारोबारी ने ऑडी से बरपाया कहर

Sat, 25 Jan 2014 12:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला Updated Sat, 25 Jan 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
Red Light jump havoc caused by Audi

अमरटैक्स चौक पर शुक्रवार रात एक बड़े कारोबारी की ऑडी ने जबरदस्त कहर बरपाया। तेज रफ्तार ऑडी रेड लाइट जंप कर पहले आटो से जा टकराई, फिर साइकिल से जा भिड़ी।

विज्ञापन


इसमें आटो चालक को तो मामूली चोट आई, लेकिन साइकिल सवार टक्कर के बाद दूर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी साइकिल चकनाचूर हो गई। वहीं, कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और शीशे भी टूट गए।
विज्ञापन


साइकिल सवार को सेक्टर-छह सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।

रात 11 बजे तक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ था और न ही कार चालक के नाम का खुलासा किया गया था। सेक्टर-14 थाना पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार के शीशे पर लगे थे पर्दे
जानकारी के अनुसार, रात करीब साढ़े सात बजे अमरटैक्स चौक पर सेक्टर-14 की तरफ से आ रही चंडीगढ़ नंबर की ऑडी कार रेड लाइट जंप कर ऑटो से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पलट गया। इसके बाद कार साइकिल से जा भिड़ी, जिससे साइकिल सवार विनोद दूर जाकर गिरा।

ऑडी के चारो पहिये जाम होने की वजह से कार चालक कार लेकर फरार नहीं हो गया। इस घटना में कार का अगला शीशा भी टूट गया और एयर बैग भी खुल गए।

इस कार में चारों तरफ शीशे के साथ पर्दा भी लगा था, जो प्रतिबंधित है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा, 80-100 तक थी रफ्तार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार 80-100 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच थी। मौके पर मनदीप नामक व्यक्ति भी मौजूद थे, जिन्होंने कहा कि टक्कर के बाद सदमे में होने की वजह से साइकिल चालक कुछ बता नहीं पा रहा है।

उनके साथ मौजूद एक अन्य युवक ने बाहर से पहुंचने की बात कहते हुए खुद के बारे में जानकारी देने से मना कर दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed