फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Recruitment process of 5321 posts in 40 departments canceled in Haryana

HSSC ने जारी किया नोटिस: 5321 पदों की भर्ती प्रक्रिया रद्द, आवेदकों को वापस मिलेगी फीस

Fri, 14 Jan 2022 01:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Jan 2022 01:04 AM IST
सार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 5321 पदों की भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। यह भर्ती 40 विभागों में होनी थी। आवेदकों को फीस भी वापस की जाएगी। अब सीईटी के बाद भर्ती आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
Recruitment process of 5321 posts in 40 departments canceled in Haryana
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग

विस्तार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 40 विभागों में विभिन्न श्रेणी के 5321 पदों के लिए जारी भर्ती प्रक्रिया रद्द करने का नोटिस गुरुवार को जारी कर दी। अब इन पदों पर भर्ती सीईटी (कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) के जरिये होगी। आवेदकों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर सीईटी के लिए आवेदन करना होगा। रद्द की गई भर्तियों के लिए जमा फीस आवेदकों को वापस की जाएगी। फीस रिफंड करने का पत्र आयोग अलग से जारी करेगा।

विज्ञापन


आयोग के सचिव की तरफ से जारी भर्ती रद्द करने के नोटिस में कहा गया है कि सरकार के निर्णय के अनुसार 2018 के बाद विज्ञापित जो पद अभी तक नहीं भरे गए हैं, उन्हें सीईटी के तहत भरा जाएगा। इसमें सामाजिक-आर्थिक आधार के पांच अंकों का भी प्रावधान रहेगा। रद्द हुई भर्तियों में फायर ऑपरेटर सह ड्राइवर के 1646 पद, पटवारी के 588, कैनाल पटवारी के 1100, ग्राम सचिव के 697, जूनियर स्केल स्टेनो के 34, डिवीजन रेवेन्यू अकाउंटेंट 48, सब डिविजनल क्लर्क के 49, फीमेल सुपरवाइजर ग्रेजुएट के 57, एसआई जनरल के 409, नायब तहसीलदार के 6, चुनाव कानूनगो के 21, ऑटो डीजल मैकेनिक 39, इलेक्ट्रीशियन के 115, इंस्पेक्टर के 32, टर्नर इंस्ट्रक्टर थ्योरी के 93, फीटर इंस्ट्रक्टर थ्योरी के 144 सहित अन्य पद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed