फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   recruiting education Constable and JCORT from 1 to 6 February

1 से 6 फरवरी तक शिक्षा हवलदार और जेसीओआरटी की भर्ती

Sat, 21 Jan 2017 06:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sat, 21 Jan 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
recruiting education Constable and JCORT from 1 to 6 February
- फोटो : फाइल फोटो
हिसार में 1 से 6 फरवरी तक शिक्षा हवलदार और जेसीओआरटी की भर्ती होगी। इसके लिए एडमिट कार्ड भारतीय थल सेना की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीद्वारों ने सेना की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराया था वह अपना एडमिशन कार्ड आनलाइन निकाल सकते हैं। 
विज्ञापन


सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक राजेश रंजन ने बताया कि भर्ती के लिए जारी किए गए एडमिट कार्ड में बारकोड होगा और ए-4 साइज के कागज पर इसका पि्रंट लिया जा सकता है। एडमिट कार्ड के बारकोड के जरिए ही उम्मीद्वार को भर्ती स्थल में प्रवेश मिलेगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड नहीं मोड़ना होगा, इससे बारकोड खराब हो सकता है। 
विज्ञापन

ये रहेगा पूरा शेड्यूल

recruiting education Constable and JCORT from 1 to 6 February
Army recruitment - फोटो : File Photo
1 फरवरी को शिक्षा हवलदार के कला वर्ग के चरखी दादरी और रोहतक के उम्मीद्वारों की भर्ती होगी। 2 फरवरी को शिक्षा हवलदार के कला वर्ग के अंबाला, हिसार, पालमपुर, हमीरपुर, शिमला और मंडी के उम्मीदवारों और जेसीओआरटी के ग्रंथी के सभी स्थानों के उम्मीदवारों की भर्ती होगी।

इसी तरह 3 फरवरी को शिक्षा हवलदार विज्ञान और पंडित वर्ग के अंबाला और रोहतक, 4 फरवरी को विज्ञान व पंडित वर्ग के चरखीदादरी के युवाओं को भर्ती का मौका मिलेगा। 5 फरवरी को विज्ञान व पंडित वर्ग के हिसार और पालमपुर, 6 फरवरी को हमीरपुर, शिमला और मंडी के उम्मीदवारों की भर्ती होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed