फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   recover arms of previously case shown in another incident

पहले से रिकवर कट्टे को दूसरी वारदात में दिखाया

Wed, 05 Mar 2014 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला Updated Wed, 05 Mar 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
recover arms of previously case shown in another incident
सीआईए ने वारदात सुलझाने में वाहवाही लूटने के लिए कहानी गढ़ी, लेकिन अदालत में सुनवाई के दौरान उसका भांडाफोड़ हो गया।
विज्ञापन


जो देसी कट्टा पुलिस पहले ही किसी अन्य आरोपी से रिकवर दिखा चुकी थी, उसी कट्टे को बाद में पकड़े गए दो आरोपियों से रिकवर दिखा दिया।

आरोपी चंडीगढ़ के एक अस्पताल में अपने पिता का इलाज करा रहा था, लेकिन उसे हरिद्वार से गिरफ्तार दिखाया गया।

बचाव पक्ष ने इन तमाम झूठी कहानी को कोर्ट में साबित कर दिया और कोर्ट ने लूट की योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपियों को बरी कर दिया।

यह करतूत तत्कालीन सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर चतर सिंह की तैनाती के दौरान हुई थी और अप्रैल 2013 में दो युवकों को लूट की योजना बनाने के आरोप में पकड़ा गया था।

इससे पहले भी कोर्ट से ऐसे मामलों में आरोपी बरी हो चुके हैं, क्योंकि पुलिस की कहानी कोर्ट में साबित नहीं हो पाई थी।

बचाव पक्ष के वकील दिव्या प्रताप व दीपक कौशल ने बताया कि सीआईए ने शंकर दास और लाल सिंह को इंडस्ट्रियल एरिया में एक कंपनी के मैनेजर को लूटने की योजना बनाने के आरोप में पकड़ा था।
विज्ञापन


साथ ही उनसे एक देसी कट्टा व चाकू रिकवर दिखाया था। अब कोर्ट में साबित हुआ कि यही देसी कट्टा अन्य केस में रिकवर दिखाया गया था। उस केस की सर्टिफाइड प्रतियां भी कोर्ट में दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कोर्ट में यह भी साबित हो गया कि शंकर दास चंडीगढ़ के अस्पताल में अपने पिता की देखभाल में व्यस्त था।

जिस दिन उसे गिरफ्तार दिखाया गया, उस दिन अस्पताल रिकॉर्ड में वह अपने पिता को डिस्चार्ज करा रहा था।

इतना ही नहीं, पुलिस कोर्ट में यह भी बयां नहीं कर पाई कि लूट किस कंपनी के मैनेजर के साथ होनी थी? केस में ऐसी लापरवाहियों के चलते कोर्ट ने दोनों आरोपियों को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed