फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rebellion in chandigarh congress

कांग्रेस भवन में लक्की के साथ उमड़े कांग्रेसी

Wed, 29 Jan 2014 06:40 PM IST
मयंक मिश्र/डिजिटल टीम, चंडीगढ़
मयंक मिश्र/डिजिटल टीम, चंडीगढ़ Updated Wed, 29 Jan 2014 06:40 PM IST
विज्ञापन
rebellion in chandigarh congress

लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ की एक मात्र लोकसभा सीट के लिए चंडीगढ़ कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के युवा नेता हरमोहिंदर सिंह लक्की आज कांग्रेस भवन में अपने काफी समर्थकों के साथ उम्मीदवारी के लिए आवेदन देने पहुंचे हैं। अपना आवेदन उन्होंने चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष बीबी बहल को सौंपा।

विज्ञापन


एकजुट है कांग्रेस: लक्की
संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस (शहरी) अध्यक्ष हरमोहिंद सिंह लक्की ने बताया कि चंडीगढ़ कांग्रेस एकजुट है। पार्टी में कोई बगावत नहीं है। वे नौजवानों के दिल की आवाज को सुनकर आए हैं। वे युवाओं को आगे लाने वाली राहुल गांधी की विचारधारा का सम्मान करते हैं।
विज्ञापन


हमारे पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और मौजूदा सांसद पवन बंसल जब राज्यसभा में आए थे तो वे भी जवान थे, उन्हें ये बात समझनी चाहिए।

कुछ और कांग्रेसी संपर्क में: बहल
कांग्रेस अध्यक्ष बीबी बहल ने बताया कि चंडीगढ़ से कांग्रेस की सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे गए थे। आज शाम 4 बजे आने वाले आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक उनके पास इससे पहले दो लोगों के आवेदन आ चुके हैं, जो कि कांग्रेस के नेता और पूर्व पार्षद चंद्रमुखी शर्मा और पवन कुमार बंसल के हैं। शाम 4 बजे से पहले तक कांग्रेसी नेता भूपेंद्र सिंह बढेहड़ी और कई अन्य कांग्रेसी नेताओं द्वारा भी आवेदन किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed