{"_id":"572119224f1c1b1a5fa92250","slug":"re-carpeting-of-road-traffic-diverted-from-matka-chauck-to-sector-16-stadium","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें, इस सड़क पर सुबह 9 से शाम 6 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यान दें, इस सड़क पर सुबह 9 से शाम 6 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 28 Apr 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
सड़क
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में प्रस्तावित वीआईपी दौरे के प्रभाव अभी से दिखने लगे हैं। एक तरफ लोग सड़क में गड्ढों से परेशान हैं वहीं दूसरी ओर इंजीनियरिंग विभाग साफ सुथरी सड़क की ही री-कार्पेटिंग करने में जुट गया है।
विज्ञापन
विभाग जनमार्ग पर स्थित जंक्शन 19-26 यानी मटका चौक से सेक्टर-16 स्टेडियम चौक तक पूरे रोड की री-कार्पेटिंग करेगा। यह री-कार्पेटिंग 28 अप्रैल से शुरू होकर 10 मई तक चलेगी। इस दौरान रोजाना सुबह 9 से 6 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।
विज्ञापन
एक-एक लेन को बंद कर री-कार्पेट किया जाएगा। इस दौरान लेन को बंद कर इसका ट्रैफिक दूसरी लेन से ही गुजारा जाएगा। इस मामले में प्रशासन का तर्क है कि इस रोड की पिछले 6 साल से री-कार्पेटिंग नहीं हुई है। इसलिए अब री-कार्पेटिंग की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस पर करीब 50 लाख रुपये खर्च होंगे। सवाल यह है कि इस पैसे को किसी दूसरी टूटी सड़क के गड़ढे भरने में खर्च किया जा सकता है।
विज्ञापन