फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   RDX recovered in Kurukshetra has Pakistan connection

Haryana: हरियाणा में बरामद RDX का मिला पाकिस्तान कनेक्शन, पंजाब के गैंगस्टर के माध्यम से चल रहा आतंक का धंधा

Sat, 06 Aug 2022 10:56 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Aug 2022 10:56 AM IST
सार

यह आरडीएक्स हैंडलर के माध्यम से आगे भेजा जाना था। आगे कहां जाना था यह पता नहीं चल पाया है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उन्हें सिर्फ निर्देश मिलते थे। उसके लिए उन्हें मोटी रकम मिलती थी। आगे यह सामान किसके लिए जाता है। इस बात की जानकारी उन्हें नहीं है।

विज्ञापन
RDX recovered in Kurukshetra has Pakistan connection
कुरुक्षेत्र में मिला विस्फोटक। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पकड़े गए आरडीएक्स का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है। पंजाब का एक नामी गैंगस्टर सत्ता पाकिस्तान के लिए काम करता है। उसकी तलाश हरियाणा एसटीएफ कर रही है। आरडीएक्स पकड़े जाने के बाद से सत्ता फरार चल रहा है। शुक्रवार को भी पुलिस ने सत्ता की धरपकड़ के लिए कई जगह दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया। सत्ता की धरपकड़ में जुटी हरियाणा एसटीएफ इस मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा करेगी। 

विज्ञापन


अभी तक की जांच में यह खुलासा हुआ है कि पंजाब पुलिस के दो मुलाजिमों के दो लड़के भी गैंगस्टर सत्ता के साथ मिले हुए हैं। पुलिस मुलाजिमों के लड़कों को इसलिए शामिल किया गया है ताकि पुलिस की अंदरूनी जानकारी गैंगस्टर को मिलती रहे। एक आरोपी रॉबिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। यह आरडीएक्स हैंडलर के माध्यम से आगे भेजा जाना था। आगे कहां जाना था यह पता नहीं चल पाया है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उन्हें सिर्फ निर्देश मिलते थे। उसके लिए उन्हें मोटी रकम मिलती थी। आगे यह सामान किसके लिए जाता है। इस बात की जानकारी उन्हें नहीं है।

विज्ञापन

नशे के बड़े कारोबार में शामिल सत्ता

पंजाब का गैंगस्टर सत्ता इस समय नशे के भी बड़े कारोबार में शामिल है। पुलिस को पता चला है कि नशे की बड़ी खेप उसके माध्यम से पंजाब में आती है। यह खेप बार्डर एरिया से होकर जाती है। इसलिए एसटीएफ को इस मामले में पाकिस्तान कनेक्शन मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ किलो अफीम बरामद

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों के पास से करीब डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपियों का हरियाणा में नशे का क्या नेटवर्क है, इस बात की तलाश चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed