{"_id":"581254fa4f1c1b2f77bc508b","slug":"rbi-alert-fake-currency-is-available-in-market","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावधान: RBI का अलर्ट, जल्दबाजी में कहीं न थाम लें नकली नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान: RBI का अलर्ट, जल्दबाजी में कहीं न थाम लें नकली नोट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 28 Oct 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
RBI
- फोटो : File Photo
फेस्टिवल सीजन को देखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने देशभर के बैंकों के अलावा आमजन को नकली नोटों से सावधान रहने के लिए अलर्ट जारी किया है। सर्कुलर में आरबीआई की ओर से कहा गया है कि बाजार में नकली नोटों की खेप पहुंच चुकी है। इसलिए सभी बैंक नकली करेंसी के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगाएं। ऐसे में पब्लिक भी नोटों के लेन-देन को लेकर सजग रहे।
दीपावली पर देश में सबसे अधिक खरीदारी होती है। इसलिए ऐसे वक्त मार्केट में नकली नोटों का प्रचलन सबसे अधिक होता है। आरबीआई की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि उनके संज्ञान में आया है कि देशभर के बाजारों में नकली नोटों की खेप पहुंचाई गई है।

Trending Videos
वेबसाइट पर करें असली नोटों की पहचान
नकली करेंसी को ग्राहकों से लेकर बैंकों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान भीड़भाड़ वाले बाजारों में खरीदारी की जल्दबाजी में ग्राहकों से लेकर दुकानदारों तक के पास नकली नोट पहुंच सकते हैं। लिहाजा, गाहकों, दुकानदारों और बैंकों को नकली नोट से होने वाले नुकसान को देखते हुए आरबीआई ने अपील की है कि वह नोटों को लेते और देते समय अच्छे से परख लें।
वेबसाइट पर करें असली नोटों की पहचान
आरबीआई ने असली और नकली नोट की परख करने के लिए वेबसाइट लिंक भी दिया है। लोग www. paisaboltahai.rbi.org.in पर जाकर करेंसी की जांच कर सकते हैं। बैंक के अनुसार नकली नोटों को रखना, चलाना या फिर स्वीकार करना अपराध की श्रेणी में आता है।