फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ravneet Bittu attacks Sukhbir Badal over demand to free Balwant Singh Rajoana

लुधियाना: अकाली दल ने की राजोआना की रिहाई की मांग, सांसद रवनीत बिट्टू भड़के, कहा- इनके मंसूबों की जांच हो

Tue, 19 Apr 2022 06:15 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Apr 2022 06:15 PM IST
सार

रवनीत बिट्टू ने ट्वीट किया कि अब तो ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सुखबीर बादल मेरे और मेरे परिवार का जानी नुकसान करना चाहते हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इनके मंसूबों की गंभीरता से जांच करवाने की मांग करूंगा।

विज्ञापन
Ravneet Bittu attacks Sukhbir Badal over demand to free Balwant Singh Rajoana
सांसद रवनीत सिंह बिट्टू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल बादल ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में सजा काट रहे बलवंत सिंह राजोआना की रिहाई की मांग की है। शिरोमणि अकाली दल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर राजोआना को रिहा करने की मांग की है। इसके बाद पंजाब की सियासत में नया उबाल आ गया है। 

विज्ञापन


आतंकी राजोआना की रिहाई की मांग करने पर लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू भड़क उठे। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और उनकी पत्नी सांसद हरसिमरत कौर बादल को आड़े हाथ लिया है। उनका कहना है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के गृह मंत्री अमित शाह से मांग करेंगे कि दोनों के मंसूबों की जांच करें। 
विज्ञापन


मां की मौत के बाद बलवंत सिंह राजोआना को एक दिन की पैरोल मिली थी। इस दौरान राजोआना ने शिरोमणि अकाली दल को वोट देने की अपील की थी। अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। पत्र में सुखबीर ने कहा कि 2019 में श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर पीएम ने आठ सिख बंदियों को रिहा करने का वादा किया था। यह वह सिख कैदी थे, जो जेल में 20 साल से ज्यादा सजा काट चुके हैं। पीएम मोदी इस मामले में हस्तक्षेप कर राजोआना की रिहाई की प्रक्रिया को तेज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस पर सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने एक ट्वीट किया कि सुखबीर बादल उस आतंकवादी की रिहाई की मांग कर रहे हैं, जिसने पंजाब के एक मुख्यमंत्री सहित 17 लोगों को बम से उड़ा दिया। सुखबीर बादल बताएं कि क्या मजबूरी है जो बार-बार आतंकवादी की रिहाई की मांग उठानी पड़ रही है। सांसद ने आगे लिखा कि अब तो ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सुखबीर बादल मेरे और मेरे परिवार का जानी नुकसान करना चाहते हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इनके मंसूबों की गंभीरता से जांच करवाने की मांग करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed