फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Raunak returned to DAV College, offline classes for all courses started

डीएवी कॉलेज में लौटी रौनक, सभी कोर्सों की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू

Tue, 05 Oct 2021 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Raunak returned to DAV College, offline classes for all courses started
चंडीगढ़। कॉलेजों में फिर रौनक लौटने लगी है। सोमवार से सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज ने सभी कोर्स की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो गईं। बीए के विद्यार्थी पहली बार कॉलेज आए। ऑफलाइन कक्षाओं विद्यार्थियों की उपस्थिति लगभग 70 प्रतिशत रही। इस दौरान रंगोली और फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। रंगोली में पलक और फोटोग्राफी में अमन कुमार विजेता रहे।
विज्ञापन

कॉलेज के जंतुविज्ञान स्नातकोत्तर विभाग ने विश्व पशु दिवस के मौकेपर विलुप्त : एक विकासवादी परिप्रेक्ष्य पर वेबिनार का भी आयोजन किया। विद्यार्थियों ने विभाग के गलियारों में रंगोली के माध्यम से जीवों के प्रति संवेदनशील विचारों को दिखाया। फोटोग्राफी में विद्यार्थियों ने जानवारों की उनके प्राकृतिक आवास में फोटो खींची। रंगोली प्रतियोगिता में डीएवी के पलक और शिवम ने प्रथम, एसडी के तन्वी और एंगीता द्वितीय, डीएवी के नितिका और तान्या को तृतीय स्थान मिला। डीएवी कॉलेज छत्तीसगढ़ के साक्षी कुंदन और काजल रावत को रंगोली कौशल के लिए सांत्वना पुरस्कार मिला। फोटोग्राफी में अमन कुमार, साक्षी नेगी और नैंसी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार मिला, जबकि काजल रावत ने सांत्वना पुरस्कार जीता। वहीं, शाम के समय विभाग की ओर से विलुप्त हो रही जानवरों की प्रजातियों पर वेबिनार का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed