{"_id":"64cabc71c092b6d0140d41d5","slug":"raped-on-the-pretext-of-marriage-case-registered-chandigarh-news-c-71-1-mli1003-3719-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान अमनप्रीत सिंह वासी जालंधर के रूप में हुई है। बलौंगी पुलिस ने जीरो एफआईआर काट कर घटनास्थल फिल्लौर होने के कारण मामला फिल्लौर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है। पुलिस को दी जानकारी में लुधियाना वासी शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी जान-पहचान उक्त आरोपी के साथ दिसंबर 2016 में लुधियाना में हुई थी। वह शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद उसने शादी करने से मना कर दिया। शिकायत की जांच डीएसपी पुलिस खरड़-1 ने की गई। घटनास्थल फिल्लौर होने के कारण जीरो एफआईआर काट कर फिल्लौर भेजी गई।
पीड़िता बोली- देरी से दर्ज की गई एफआईआर
पीड़िता ने बताया कि उसने दिसंबर 2022 में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन इस बात को हुए 7-8 महीने हो चुके हैं। उस समय उसकी सुनवाई कहीं नहीं हुई और मजबूरन उन्हें मोहाली जाकर शिकायत करनी पड़ी। जब तक एफआईआर दर्ज हुई तब तक मामला हाथ से निकल चुका था। आरोपी ने कहीं और शादी करवाकर अपना घर बसा लिया है। उसका संपर्क आरोपी से पूरी तरह टूट गया है। अब कार्रवाई का कोई फायदा नहीं है