फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rape with wife of the servant, patiala news

नौकर की पत्नी से किया रेप, पति के विरोध करने पर दी ये सजा

Sun, 17 Sep 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Sun, 17 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Rape with wife of the servant, patiala news
- फोटो : Demo Photo
घटना पंजाब के पटियाला की है, जहां थाना पातड़ां के अधीन पड़ते गांव में एक पेट्रोल पंप मालिक ने अपने नौकर की पत्नी के साथ रेप किया। जब पति ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे बंधक बनाकर काम कराया। साथ ही जान से मारने की धमकियां दीं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


नौकर ने थाना पातड़ां पुलिस के पास बयान दिया है कि वह रैसी के घर नौकर लगा था। उसका पेट्रोल पंप है। आरोपी उसकी पत्नी के साथ रेप करता रहा और धमकी दी कि अगर वह इस बारे में किसी को बताएगी तो उसके पति को जान से मार देगा। जब नौकर को इस बारे में पता लगा, तो उसने इसका विरोध किया।
विज्ञापन


इससे गुस्सा होकर आरोपी ने उसके बनते सालाना पैसे नहीं दिए और उसे बंधक बनाकर कामकाज करवाता रहा। बाद में पीड़ित किसी तरह से बचकर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने आरोपी रैसी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed