फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ranuka Bishnoi and Haryana Assembly Elections 2014

रेणुका बिश्नोई का नारा 'भाजपा भगाओ'

Fri, 12 Sep 2014 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, हांसी Updated Fri, 12 Sep 2014 01:35 PM IST
विज्ञापन
Ranuka Bishnoi and Haryana Assembly Elections 2014

रेणुका बिश्नोई बृहस्पतिवार को यहां पंचायती रामलीला मैदान के सभागार में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुईं। अपने 29 मिनट के भाषण में रेणुका ने जहां कई बार हजकां छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए विनोद भयाना को जमकर कोसा तो अंत में अपने साथ तुलना करते हुए विकास नहीं करवा पाने को लेकर उनकी मजबूरी भी जता दी।

विज्ञापन


रेणुका ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि हांसी की जनता ने हजकां का विधायक चुनकर भेजा था, लेकिन विनोद भयाना भगौड़ा निकला। रेणुका ने कहा कि अब बदला लेने का वक्त आ गया है। भाषण के अंतिम छोर पर उन्होंने कहा कि एमएलए के पास कोई पॉवर नहीं होती। एमएलए तो विनोद भयाना भी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें कुर्सी का लालच नहीं है। हमारी एमएलए की नहीं सीधी मुख्यमंत्री की लड़ाई है। मैं आपको कुछ दे नहीं पाई, लेकिन कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के सिवाय कुछ नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा को भगाने का आह्वान किया

Ranuka Bishnoi and Haryana Assembly Elections 2014

इस दौरान उन्होंने भाजपा भगाओ का नारा दिया। कार्यक्रम में अमीरचंद मक्कड़ के पूर्व पीए और कांग्रेस नेता सुभाष बेरवाल और कांग्रेस के पूर्व ग्रामीण हलका प्रधान धर्म सिंह सैनी ने हजकां में शामिल होने की घोषणा की। इस दौरान जिला पार्षद निशा देवी व कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी हजकां में शामिल होने की घोषणा की।

इस अवसर पर उनके साथ पूर्व सांसद पंडित रामजीलाल, पूर्व विधायक अमीरचंद मक्कड़, डॉ. लवकेश टूटेजा, ग्रामीण हलका प्रधान महेंद्र घोडे़ला, शहरी प्रधान रविंद्र बहार, रविंद्र मक्कड़, संतोष ढुल, सुरेंद्र शमा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक अमीरचंद मक्कड़ को भी मंच से बुलवाया गया। चूंकि मक्कड़ काफी उम्र दराज हो चुके हैं, लिहाजा उनकी जुबान कई बार लड़खड़ाई।

उन्होंने अपने भाषण में लोगों से कहा कि वे आने वाले चुनाव में कुलदीप के निशान पर मुहर लगाएं। ट्रैक्टर का निशान शायद उन्हें याद नहीं रहा। डेढ़ मिनट के भाषण में ऐसा उन्होंने दो बार कहा। बता दें कि वे तीन बार हांसी के विधायक रह चुके हैं और इस बार भी दावेदारी जता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed