फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ranji match: In the debut match of Chandigarh, wicketkeeper Arjit Singh took 5 catches

रणजी मैच : चंडीगढ़ के डेब्यू मैच में विकेटकीपर अर्जित सिंह ने लपके 5 कैच

Fri, 18 Feb 2022 02:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 02:32 AM IST
विज्ञापन
Ranji match: In the debut match of Chandigarh, wicketkeeper Arjit Singh took 5 catches
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। रणजी ट्रॉफी में चंडीगढ़ की टीम ने शानदार आगाज किया है। डेब्यू मैच में चंडीगढ़ के विकेटकीपर अर्जित सिंह ने विकेट के पीछे 5 कैच लपके। इनके अलावा अंडर-19 वर्ल्ड कप के हीरो राज अंगद बावा ने भी दो विकेट चटकाकर अपनी चमक बिखेरी। अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन से यूटीसीए काफी गदगद है।

रणजी सीजन में चंडीगढ़ एलीट बी ग्रुप में खेल रहा है। वीरवार को भुवनेश्वर स्थित विकाश क्रिकेट ग्राउंड में चंडीगढ़ का मैच हुआ। पहले दिन के खेल खत्म होने तक चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद के सात खिलाड़ियों को आउट कर दिया है। हैदराबाद में 270 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

अर्जित सिंह ने इन्हें बनाया शिकार
1. अनमय अग्रवाल को राज अंगद बावा की गेंद पर पहला शिकार बनाया।
2. बावा की ही गेंद पर अक्षित रेड्डी को लपका।
3. गौरव गंभीर की गेंद पर तिलक वर्मा को कैच किया।
4. गौरव गंभीर की ही गेंद पर हिमालया अग्रवाल को लपक लिया।
5. जगजीत सिंह की गेंद पर टी रवि तेजा को आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed