{"_id":"7137681b293bf4e1459f81f1c0a047ef","slug":"randhawa-utsav-punjab-kala-bhawan-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब कला भवन में रंधावा उत्सव शुरू, महीनाभर चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कला भवन में रंधावा उत्सव शुरू, महीनाभर चलेगा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:52 PM IST
विज्ञापन
पंजाब कला भवन सेक्टर-16 में डॉ. एसएस रंधावा उत्सव 2 फरवरी से 3 मार्च तक चलेगा। इसका आयोजन पंजाब कला परिषद की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
एक महीने तक चलने वाले रंधावा उत्सव में कला से जुडे़ विभिन्न कलाकार अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे। उत्सव में रोजाना कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इसमें लोक गीत, कविता, नाटक, राग दरबार, गजल गायक और कव्वाली शामिल हाेंगे। मंगलवार को उत्सव के पहले दिन शाम 5:30 बजे सालाना आर्ट प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इसके बाद एसएस रंधावा के जीवन पर बनी फिल्म दिखाई जाएगी। वहीं शाम ए गजल का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन