जींद में हार के बाद छलका रणदीप सुरजेवाला का दर्द, कहा- गद्दारी करने वाले कभी सत्ता में नहीं आएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद उपचुनाव में हार के दो दिन बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पवन वाटिका में अपने समर्थकों के साथ बैठक की और हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए रोड मैप पर चर्चा की। सुरजेवाला ने जींद उपचुनाव में भितरघात करने वाले नेताओं पर निशाना साधा। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल का नाम लिए बिना 1993 के उप-चुनाव का उदाहरण देकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि जींद उपचुनाव में जिन लोगों ने पार्टी रूपी अपनी मां के साथ गद्दारी की है, वे कभी सत्ता में नहीं आएंगे। सुरजेवाला ने कहा कि जींद उपचुनाव में एक लड़ाई जरूर हारे हैं, लेकिन जंग नहीं हारे। इस हार के कई कारण रहे हैं। जिसकी समीक्षा पार्टी द्वारा की जा रही है। उन्हें पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने आदेश दिया तो वे पूरी शिद्दत के साथ चुनाव लड़े। लेकिन जिन लोगों ने कांग्रेस रूपी पेड़ को काटने का काम किया, उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
सुरजेवाला ने पूर्व सीएम भजन लाल का नाम लिए बिना कहा कि वर्ष 1993 में नरवाना में हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी नामक पेड़ की जड़ काटने का काम करने वाले नेता दुनिया छोड़कर कर चले गए, लेकिन वे कभी सत्ता में नहीं आए और न ही संगठन में कोई बड़ा पद हासिल कर पाए। जींद भाजपा सरकार के कार्यकाल में 40 साल पीछे चला गया है।
उन्होंने कहा था कि वे जींद की माटी का कर्ज उतारने के लिए आए हैं, लेकिन जींद के लोगों ने भाजपा उम्मीदवार को चुना। इसके बावजूद वे हर 15 दिन में जींद में आकर वहां के 23 हजार कांग्रेस का समर्थन करने वाले लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि जींद उपचुनाव के बाद जिस प्रकार से 1993 में एक नई कांग्रेस का गठन किया गया था।
सुरजेवाला ने भाजपा व चौटाला परिवार पर जात-पात, धर्म विभाजन की राजनीति करने का आरोप लगाया और विकास व तरक्की से जवाब देने की बात कही। सुरजेवाला ने कहा कि बजट में सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। महज 17 रुपये प्रति किसान देकर किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।