फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   randeep singh surjewala says about hsgpc

'हरियाणा के मामले में पंजाब का दखल बर्दाश्त नहीं'

Sat, 05 Jul 2014 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल Updated Sat, 05 Jul 2014 08:20 PM IST
विज्ञापन
randeep singh surjewala says about hsgpc

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को हरियाणा के अंदरूनी मामलों में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है। उप मुख्यमंत्री सुखबीर का हरियाणा प्रदेश गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) के गठन के विरोध में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करना हरियाणा के मामलों में सीधा-सीधा हस्तक्षेप है।

विज्ञापन


यह कहना है कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हरियाणा के लोक निर्माण एवं उद्योग मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला का। उन्होंने कहा कि हमारे देश में संविधान के अनुरूप संघीय ढांचा है और पंजाब सरकार की इस तरह की मांग करना संघीय ढांचे का उल्लंघन है, जिसे हरियाणा किसी भी शर्त पर सहन नहीं करेगा।
विज्ञापन

संघीय ढांचे का सम्मान करें गृहमंत्री

randeep singh surjewala says about hsgpc

ढांड रोड स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुरजेवाला ने रविवार को होने जा रहे सिख सम्मेलन को लेकर कहा कि उन्होंने मीडिया के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से अनुरोध किया कि वे भारतीय जनता पार्टी के पक्षपाती रवैये को छोड़कर देश के गृह मंत्री के तौर पर संघीय ढांचे का सम्मान करें।

हरियाणा का अपने क्षेत्र में सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाने का पूरा हक है। सुखबीर बादल का अलग कमेटी का विरोध करना न केवल असंवैधानिक है, बल्कि कानूनी रूप से भी तर्क संगत नहीं है। साथ ही इस मांग का राजनीतिक सामाजिक आधार भी नहीं है।

मक्कड़ का बयान राजनीतिक

randeep singh surjewala says about hsgpc

सुरजेवाला ने सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ के बयान को राजनीतिक दुर्भावनाओं से ग्रस्त है और इसके लिए कानूनी विशेषज्ञों की राय नहीं ली गई है। हरियाणा में इनेलो और भाजपा दोनों का अकाली दल का पिछलग्गू होने का रवैया सामने आया है। जो शुरू से ही प्रदेश के सिखों के हितों की अनदेखी एवं विरोध कर रहे हैं। उन्हें इस बात के लिए लोगों को जवाब देना होगा।

‘सम्मेलन में अलग कमेटी मांगी तो सरकार सहमति देगी’
प्रदेश की सिख संगत यदि अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के गठन की मांग करेगी तो हरियाणा सरकार अवश्य सहमति प्रदान करेगी। जरूरत पड़ने पर अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाने के लिए आवश्यक कानून बनाने के लिए इसे विधायिका में लाया जाएगा। एक प्रशभन के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी तक हरियाणा की अलग कमेटी के प्रारूप पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। प्रारूप को लेकर दी जा रही जानकारी अभी तक केवल अफवाहें हैं। ऐलान के बाद छह जुलाई को हरियाणा की सिख संगत की भावनाओं के अनुरूप इसका गठन किया जाएगा।

विज्ञापन

‘एक लाख परिवारों ने दिए हैं समर्थन में शपथ पत्र’

randeep singh surjewala says about hsgpc

सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश के गुरुद्वारों की संपत्ति और आमदनी का संचालन हरियाणा की सिख संगत के पास होना चाहिए। पंजाब एवं हरियाणा के अलग होने के समय ही इस बात का प्रावधान किया गया था कि सिख संगत की मांग के अनुसार अलग सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाई जाए।

कांग्रेस ने वर्ष 2005 के चुनाव में चुनावी घोषणापत्र में इसे अमलीजामा पहनाने की बात कही थी। इसके बाद 17 मार्च 2007 में कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया, जिसका इनेलो ने विरोध किया था। यह रिकॉर्ड में आज भी दर्ज है। इसके बाद सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया। कमेटी के समक्ष प्रदेश के एक  लाख से अधिक सिख परिवारों ने अलग कमेटी बनाने के समर्थन में शपथ पत्र भी दिए। इस पर कानूनी मंत्रणा हुई। उन शपथ पत्रों के के बाद हरियाणा के सिख एक समागम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed