{"_id":"3011ad1ba22ff1aaec01d2b1f47e5d54","slug":"ramlila-related-tips-on-facebook-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक से जानिए, रामलीला करने के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक से जानिए, रामलीला करने के टिप्स
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 21 Sep 2014 02:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर रामलीला कमेटियों की कम्युनिटी बनी हुई है। इनमें दिल्ली की रामलीला कमेटी के सदस्य भी हैं। इसके जरिये ही वे रामलीला में रोचकता और सजीवता लाने के लिए टिप्स लेते हैं।
विज्ञापन
यह कहना है गढ़वाल रामलीला मंडल बिजली बोर्ड सेक्टर-28 के डायरेक्टर मुकेश शर्मा का। वे कई सीरियल में भी अभिनय कर चुके हैं।
उन्होंने बताया कि रामलीला के मंचन में काफी बदलाव आया है। पहले रामलीला में संस्कृत के शब्दों का प्रयोग होता था। ये कम समझ आते थे।
बच्चों की इसमें रुचि जगाने के लिए डायलॉग हिंदी में किए गए। इसके अलावा लाइट, कॉस्ट्यूम और मेकअप में भी अधिक ध्यान दिया जाने लगा है।
उनके अनुसार एशिया के कई देशों में रामलीला होती है। चंडीगढ़ में तो शहर के बनने के साथ ही रामलीला का मंचन शुरू हो गया था।
रामलीला क्विज:
उन्होंने बताया कि वे अपनी रामलीला में ब्रेक के वक्त क्विज भी करवाते हैं। वे बच्चों से रामायण से संबंधित प्रश्न पूछते हैं और सही जवाब देने पर उन्हें पुरस्कार देते हैं।
विज्ञापन