{"_id":"624df1f70c358763b03438a8","slug":"ramlal-chaudhary-accused-of-cheating-of-five-crores-sought-bail-chandigarh-news-pkl446874072","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच करोड़ की ठगी के आरोपी रामलाल चौधरी ने मांगी जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच करोड़ की ठगी के आरोपी रामलाल चौधरी ने मांगी जमानत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पांच करोड़ की ठगी के मामले में आरोपी प्रॉपर्टी डीलर व फाइनेंसर रामलाल चौधरी ने जिला अदालत में जमानत याचिका दायर की है। रामलाल ने याचिका में कहा है कि इस मामले में उसका कोई लेना-देना नहीं है, पुलिस गलत तरीके से फंसा रही है। इस याचिका पर अदालत ने पुलिस को जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया है। मामले में अगली सुनवाई 11 अप्रैल को होगी।
बता दें कि सेक्टर-34 थाना पुलिस ने नवंबर 2021 में रामलाल को गिरफ्तार किया था। पुलिस की जांच में रामलाल के पास से करोड़ों की संपत्ति के कागजात मिले थे। उसके खिलाफ गुरुग्राम के रहने वाले अतुल्य से 5 लाख रुपये ठगने के आरोप हैं। पुलिस ने जिला अदालत में रामलाल के खिलाफ जनवरी में 8400 पन्नों का चालान पेश किया था। हालांकि अभी तक रामलाल के खिलाफ आरोप तय नहीं हुए हैं।
अतुल्य ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 11 साल पहले उसकी रामलाल से दोस्ती हुई। कुछ समय बाद रामलाल ने व्यापार में पैसे निवेश करने का लालच देकर अतुल्य से 5 करोड़ रुपये मांगे। इतनी बड़ी रकम का इंतजाम करने के लिए अतुल्य ने अपने पिता से पैसे मांगे, बैंक से कुछ लोन लिया, अपना प्रोविडेंट फंड, ग्रेच्युटी और सेविंग के अलावा अपना मुंबई स्थित मकान भी बेच दिया। रकम कम पड़ने पर घर के गहने भी बेच दिए। वहीं जब रामलाल को पैसे मिल गए तो उसने अतुल्य का फोन उठाना बंद कर दिया। कुछ समय बाद रामलाल ने अतुल्य को धमकियां देनी शुरू कर दीं। इसके बाद अतुल्य ने रामलाल के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।