फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ram darbar, chandigarh, CTU buses. strike

राम दरबार बस स्टॉप पर नहीं जा रहीं बसें

Sat, 30 Nov 2013 04:59 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़।
अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 30 Nov 2013 04:59 PM IST
विज्ञापन
ram darbar, chandigarh, CTU buses. strike
बस ड्राइवर से हुई मारपीट की घटना के बाद सीटीयू की बसें तीन दिन से रामदरबार बस स्टॉप पर नहीं जा रहीं। लोगों को दो से तीन किलोमीटर पीछे ही उतार दिया जा रहा है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि किसी और की गलती की है और सजा उन्हें भुगतनी पड़ रही है। सीटीयू ड्राइवरों की मांग है कि जब तक मारपीट करने वाले युवक नहीं पकड़े जाएंगे तब तक रामदरबार बस स्टॉप तक बसें नहीं जाएंगी।
विज्ञापन

रामदरबार में 5ए, 5सी, 7ए और 7सी नंबर बसें चलती हैं।

7ए-7सी नंबर बस सेक्टर-17 तक जाती है जबकि 5ए-5सी नंबर बस पीजीआई और सेक्टर-43 को जाती है। ये सभी बसें  शहर के लगभग सभी प्रमुख कॉलेजों से होकर गुजरती हैं। इस वजह से छात्रों को भी काफी परेशानियां हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामदरबार बस स्टॉप से चढ़ने वाले यात्रियों को भी दो से तीन किलोमीटर दूर जाकर बस पकड़नी पड़ रही है। कुछ बसें ट्रिब्यून चौक और कुछ बसें कालीबाड़ी लाइटों के पास यात्रियों को उतार रही हैं।


चालक से की थी मारपीट
बुधवार को स्कूली बच्चों को ले जाने वाली सीटीयू की बस में तीन युवक जबरन चढ़ गए थे। ड्राइवर के मना करने पर उन्होंने बहस शुरू कर दी। बहस के बाद युवक मारपीट पर उतर आए और ड्राइवर को पीटकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed