फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ram barat today in chandigarh

राम बारात आज, किरण खेर करेंगी स्वागत

Thu, 25 Sep 2014 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 25 Sep 2014 11:14 PM IST
विज्ञापन
Ram barat today in chandigarh

चंडीगढ़ केंद्रीय रामलीला महासभा की ओर से शुक्रवार को राम बारात निकाली जाएगी। इसमें शहर के गणमान्य और राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी।

विज्ञापन


सेक्टर-24 के जय सरस्वती रामलीला कमेटी के मंच (अयोध्या) से राम बारात निकलेगी। यह बारात सेक्टर-20 के आजाद ड्रामेटिक क्लब के मंच (जनकपुर) पर समाप्त होगी। सांसद किरण खेर बारात का स्वागत करने पहुंचेंगी। महासभा के चेयरमैन भूपेंद्र फोंदणी, प्रधान विक्रम विष्ट और महासचिव बीपी गौड़ ने बताया कि राम बारात आकर्षक होगी।
विज्ञापन


राम बारात का शेड्यूल
दोपहर बाद दो बजे
जय सरस्वती रामलीला कमेटी ने सेक्टर-24 में अयोध्या का स्टेज बनाया गया है। यहां मेयर हरफूल चंद्र कल्याण उपस्थित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद गुरबख्श रावत करेंगी। इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस सेल के चेयरमैन बीरेंद्र सिंह रावत और पार्षद पूनम शर्मा उपस्थित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम छह बजे
आजाद ड्रामेटिक क्लब ने सेक्टर-20 में जनकपुर का स्टेज बनाया गया। यहां पर राम बारात का स्वागत सांसद किरण खेर करेंगी। उनके साथ भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश संजय टंडन और सीनियर डिप्टी मेयर हीरा नेगी भी उपस्थित रहेंगी।

सेक्टर-22डी में स्वागत होगा
बीपी गौड़ ने बताया कि राम बारात का पूर्व मेयर और पार्षद प्रदीप छाबड़ा, आरडब्ल्यू ए सेक्टर-22 डी  के प्रधान सुनील शर्मा के अलावा सेक्टर-22 की श्री रामलीला कमेटी और सेक्टर-21 की रघुकुल रामलीला कमेटी की ओर से भव्य स्वागत होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed