फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rally Schedule for Haryana Aassembly Elections Campaign

प्रचार का आज अंतिम दिन, जानिए कहां-किसकी रैली

Mon, 13 Oct 2014 08:34 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 13 Oct 2014 08:34 AM IST
विज्ञापन
Rally Schedule for Haryana Aassembly Elections Campaign

हरियाणा विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार का शोर सोमवार शाम छह बजे थम जाएगा। इसके बाद किसी नेता या प्रत्याशी को जनसभा, रैली और लाउडस्पीकर का प्रयोग करने की मंजूरी नहीं है।

विज्ञापन


चुनाव आयोग के अनुसार इसके बाद उम्मीदवार शांतिपूर्ण तरीके से सिर्फ मतदाता के घर पर जा सकते हैं लेकिन चुनाव आयोग की टीमें ऐसे उम्मीदवारों की भी वीडियोग्राफी करवाएगी।
विज्ञापन


15 अक्तूबर को मतदान है। प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने करीब आधा दर्जन से ज्यादा केंद्रीय मंत्रियों की जनसभाएं और रैली है। कांग्रेस, बसपा, हजकां और इनेलो के भी दिग्गज नेता सोमवार को ज्यादा से ज्यादा जनसभाएं कर वोटरों की लामबंदी का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा इनेलो के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, देवगौड़ा, शरद यादव के अलावा अभय चौटाला ज्यादा से ज्यादा जनसभाएं करेगी।

मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग की तैयारी पूरी है। उन्होंने कहा कि 14 और 15 को हरियाणा के सभी शराब के ठेके बंद रहेंगे।

कांग्रेस दिग्गजों की रैलियों का शेड्यूल

Rally Schedule for Haryana Aassembly Elections Campaign

हुड्डा : हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को तीन जिलों में आधा दर्जन जनसभाएं संबोधित करेंगे। हुड्डा सोमवार सुबह 9.30 बजे भिवानी के चरखी दादरी की न्यू अनाज मंडी, 11.15 बजे जिला झज्जर के बेरी में, दोपहर बाद झज्जर की अनाज मंडी, बहादुरगढ़ की सब्जी मंडी, सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित हुड्डा ग्राउंड और गांव भैंसवाल कलां में जनसभा को संबोधित करेंगे।

वीरभद्र सिंह : हिमाचल के मुख्यमंत्री पिंजौर के अब्दुल्लापुर में 12 बजे जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद कालका सब्जी मंडी में कांग्रेस उम्मीदवार के साथ रोड शो में हिस्सा लेंगे।

इसके अलावा पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भठ्ठल भी कालका में जनसभा का संबोधित करेगी। जबकि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सोमवार दोपहर को प्रचार के बाद चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता करेंगी।

भाजपाई दिग्गजों की रैलियों का शेड्यूल

Rally Schedule for Haryana Aassembly Elections Campaign

केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 11 बजे समालखा की अनाज मंडी, 12.15 बजे नारनौंद, 1.20 बजे सफीदों में जनसभा करेंगी। इसके अलावा गृह मंत्री राजनाथ सुबह 11 बजे जिला पलवल के हथीन, 12.15 बजे जिला मेवात के नूंह, दोपहर 2 बजे जिला जींद के सिलाखेड़ी सफीदों के गांव मुवाना में जनसभा करेंगे।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी सुबह 11 बजे जिला यमुनानगर के साढ़ौरा, जिला सोनीपत में गोहाना, जिला फरीदाबाद के बड़खल, 3.15 बजे जिला फरीदाबाद के टिगोना में जनसभा करेंगी। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर कालका, करनाल के घरौंडा, कैथल के पूंडरी, जींद के सफीदो, महेंद्रगढ़ के नंगल चौधरी जनसभा को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सुबह 10.30 बजे नगल चौधरी के निजामपुर, 12.45 बजे नारनौल, 12.55 बजे अटेली, दोपहर 2 बजे जिला रेवाड़ी के कोसली, शाम 4.20 बजे पटौदी में जनसभा करेंगे। भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्ध सुबह 10.45 बजे जिला झज्जर के बादली, दोपहर 12.30 बजे रतिया, 1.35 बजे कैथल में जनसभा करेंगे।

चौधरी बीरेंद्र सिंह सुबह 10 बजे उचाना कलां, 11.30 बजे जिला दादरी के बदरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। जबकि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सुबह 10 बजे पानीपत, 11.40 बजे करनाल, 1.30 बजे कैथल में जनसभा को संबोधित करेंगे।

इनेलो के लिए जोर लगाएंगे ये दिग्गज

Rally Schedule for Haryana Aassembly Elections Campaign

इनेलो उम्मीदवार के लिए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा महेंद्रगढ़ स्थित सतनाली, भिवानी, हिसार और गुड़गांव में जनसभा करेंगे। इनके साथ कर्ण चौटाला भी मौजूद रहेंगे।

अभय सिंह चौटाला और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल उचाना, डबवाली, कालांवली, रानिया और ऐलनाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे।

पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल अंबाला और यमुनानगर में जनसभा करेंगे। जेडीयू के अध्यक्ष शरद यादव सोमवार 11 बजे रेवाड़ी के कोसली में जनसभा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed