{"_id":"4014077aeadd5ac2e2efb066939b0302","slug":"rally-date-of-narendra-modi-now-final-know","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की रैलियों के दिन तय, जानिए कब, कहां रैली?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की रैलियों के दिन तय, जानिए कब, कहां रैली?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 27 Mar 2014 08:44 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में भाजपा का चुनाव प्रचार मतदान से एक सप्ताह पहले चरम पर होगा। भाजपा-हजकां गठबंधन ने केंद्रीय नेताओं के चुनावी कार्यक्रमों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने बताया कि तीन अप्रैल को मोदी कुरुक्षेत्र और गुड़गांव लोकसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
जबकि चार को राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भिवानी, कैथल, बरवाला (अंबाला), घरौंडा (करनाल) जनसभाएं करेंगे। पांच अप्रैल को सुषमा स्वराज यमुनानगर, अंबाला, शाहाबाद/कलायत, (कुरुक्षेत्र), करनाल, पानीपत, राई/गन्नौर (सोनीपत) और फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
यादव ने कहा कि भाजपा-हजकां गठबंधन के प्रत्याशी प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर मजबूत स्थिति में है। किसी भी अन्य दल को सहयोग या समर्थन देने की बात पूरी तरह निराधार है।
भाजपा किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार से समझौता नहीं करेगी और इसका संकेत पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज एक ट्वीट से पहले ही दे चुकी हैं।