{"_id":"61cf49119d08fc6310729180","slug":"rakesh-tikait-said-farmers-should-be-ready-for-another-big-andolan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश टिकैत बोले: ऑस्ट्रेलिया के साथ सरकार कर रही दूध खरीद समझौता, किसान एक और बड़े आंदोलन को रहे तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश टिकैत बोले: ऑस्ट्रेलिया के साथ सरकार कर रही दूध खरीद समझौता, किसान एक और बड़े आंदोलन को रहे तैयार
Sat, 01 Jan 2022 12:11 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:11 AM IST
सार
राकेश टिकैत ने किसानों को एक और बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा है। यह आंदोलन दूध खरीद समझौते को लेकर होगा। राकेश टिकैत का कहना है कि सरकार ऑस्ट्रेलिया से दूध खरीद समझौता करने जा रही है। किसान इसका विरोध करेंगे।
विज्ञापन
किसान नेता राकेश टिकैत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सरकार ऑस्ट्रेलिया के साथ दूध खरीदने को लेकर अगले माह समझौता करने जा रही है, जिसके तहत दूध 20-22 रुपये प्रति किलोग्राम बेचने की योजना है। जब तक किसान संबंधी किसी भी मुद्दे को लेकर सरकार नीति बनाने से पहले किसानों से बात नहीं करेगी तो कोई भी कानून नहीं बनाने दिया जाएगा। ऐसे में किसानों को एक और बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा। यह बात भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को जगाधरी की अनाज मंडी में किसान धन्यवाद व विजय दिवस महापंचायत में कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश के अंदर के हालात ठीक नहीं है। कई प्रदेशों में दौरा करने के बाद देखा कि दूर दराज के इलाकों के किसान व आदिवासी लोगों का अब तक कोई विकास नहीं हुआ। 13 माह तक चले आंदोलन के बाद तीन कृषि कानूनों की वापसी तो अभी शुरुआत है। किसानों को अभी लंबी लड़ाई के लिए तैयार होना होगा।
विज्ञापन
दिल्ली आंदोलन को उन्होंने किसानों के लिए ट्रेनिंग कैंप बताया, जहां आंदोलन के दौरान मिली सीख को ग्रहण कर उन्होंने किसानों से बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कभी गरीब, मजदूर, बेरोजगार, महंगाई, स्वास्थ्य व शिक्षा जैसे मुद्दों पर बात नहीं करती और विकास के नाम पर लोगों को गुमराह करती है। सरकार की नीतियां पूंजीपतियों के लिए बनाई जा रही हैं, इसलिए मजदूर और किसान की लड़ाई अभी बाकी है। महापंचायत में उनके साथ किसान नेता युद्धवीर सिंह और प्रदेशाध्यक्ष रतनमान भी मौजूद रहे। इससे पहले भाकियू के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर के नेतृत्व में राकेश टिकैत को पगड़ी पहनाकर और गदा भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन