फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rajnath Singh Rally for Haryana Assembly Elections 2014

रैली में राजनाथ ऐसा बोल आए कि सब हैरान

Tue, 07 Oct 2014 05:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Tue, 07 Oct 2014 05:00 PM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh Rally for Haryana Assembly Elections 2014

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बादली के लोगों को सिर्फ एक विधायक नहीं चुनना है, बल्कि ... चुनना है। बाकी आप समझदार हो। उन्होंने यह बात दो बार दोहराई, जिसका समर्थकों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश धनखड़ के लिए पाटौदा गांव में रैली को संबोधित कर रहे गृहमंत्री ने जोर देकर कहा कि आप समझ रहे हो ना, मैं क्या कहना चाह रहा हूं। जब भीड़ ने हाथ उठाकर संकेत किया कि वे सब समझ रहे हैं तो राजनाथ सिंह मुस्कुरा दिए।
विज्ञापन


इसके बाद रैली स्थल राजनाथ जिंदाबाद, ओपी धनखड़ जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। राजनाथ सिंह के इशारे से उत्साहित समर्थकों ने हमारा सीएम कैसा होगा, ओपी धनखड़ का नारा भी बुलंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समर्थकों के उत्साह से गद्गद् राजनाथ सिंह पार्टी प्रत्याशी ओमप्रकाश धनखड़ को एक लाख वोटों से जिताने की अपील कर गए। उन्होंने कहा कि बादली हलके को एक सच्चा सेवक सौंप कर जा रहा हूं। इसको जीताने के बाद एक बार फिर आपका अभिवादन करने जरूर आऊंगा।

आम जनता के सेवक बनकर आएं हैं मोदी

Rajnath Singh Rally for Haryana Assembly Elections 2014

इससे पूर्व राजनाथ सिंह ने प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर प्राथमिकता से कराए जाने वाले कार्य जनता के समक्ष रखे। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश के किसानों को उनकी फसलों के लागत मूल्य पर 50 प्रतिशत मुनाफा देना सुनिश्चित करेगी।

किसान और मेहनतकश की तरक्की से देश खुशहाल होगा और इसी नक्शे कदम पर केंद्र सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने लोगों के पसीने से कमाई गई आमदनी को लूटने का काम किया है। वहीं मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पसीना बहाकर आज जनता के मुख्य सेवक के रूप में सामने आए हैं।

देश के किसान को लूटा ही गया है हमेशा

Rajnath Singh Rally for Haryana Assembly Elections 2014

राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के किसान और मेहनतकश को हमेशा लूटा गया है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह वर्ग तरक्की करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पैसे की इज्जत की है, जबकि भाजपा पसीने की कीमत समझती है।

हमारे पास अनेक प्राकृतिक संसाधन हैं और अगर कांग्रेस सही दिशा में काम करती तो आज भारत दुनिया का सबसे गरीब देश होने की बजाए सबसे धनवान होता।

उन्होंने लोगों से धनखड़ को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि आपने धनखड़ को केवल विधायक ही नहीं, बल्कि उससे कहीं आगे की सोचकर चुनना है।

ईमानदारी से करूंगा इलाके की सेवा

Rajnath Singh Rally for Haryana Assembly Elections 2014

इस अवसर पर ओपी धनखड़ ने कहा कि जनता उन्हें अवसर देगी, तो वे ईमानदारी के साथ इलाके की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सकारात्मक राजनीति की शुरूआत करेगी। इससे परिवारवाद का सफाया होगा और हरियाणा लूट-खसोट की राजनीति से बच पाएगा।

रैली में हिमाचल के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, पहरौढ राजस्थान से मौजूदा विधायक जसवंत यादव, एमपी के विधायक धनराज केला व गुजरात के विधायक आत्माराम पटेल, भाजपा के जिला अध्यक्ष दिनेश शास्त्री, आनंद सागर, तेजपाल लुहारी, सूबेदार निरंजन, चेयरमैन रणधीर सिंह, पूर्व सरपंच धर्मपाल, ठाकुर कबूल सिंह शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed