फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rajkumar make film on chetan bhagat novel

चेतन भगत के नावेल रेवोल्यूशन 2020 पर फिल्म

Sun, 10 Nov 2013 09:12 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 10 Nov 2013 09:12 AM IST
विज्ञापन
rajkumar make film on chetan bhagat novel
आमिर, नो वन किल्ड जेसिका और घनचक्कर जैसी हिट फिल्में बना चुके मशहूर फिल्म मेकर और स्क्रिप्ट राइटर राजकुमार गुप्ता अब नावेल पर आधारित फिल्म बनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन


वे अंग्रेजी के मशहूर लेखक चेतन भगत के नावेल रेवोल्यूशन 2020 पर फिल्म बना रहे हैं। इन दिनों वह इसी प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। वे शनिवार को चंडीगढ़ लिटरेचर फेस्ट के लिए शहर आए हुए थे।
विज्ञापन


गुप्ता के मुताबिक उन्हें ये नावेल और इसके तथ्य बेहद पसंद हैं और इसीलिए उन्होंने इसे फिल्म का रूप देने के बारे में सोचा।

उन्होंने कहा कि एक किताब को ढाई-तीन घंटे की फिल्म में कनवर्ट करने के लिए बहुत चालाकी से काम करना पड़ता है। यह इस तरह का उनका पहला एक्सपीरियंस होगा जिसके लिए वे काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनके सपने पूरे नहीं होते, मैं उनकी कहानी लिखता हूं
हिंदी के मशहूर लेखक और अनुवादक प्रभात रंजन भी चंडीगढ़ लिटरेचर फेस्ट में मौजूद थे। रंजन का कहना है कि आज की युवा पीढ़ी के सपने तो बहुत होते हैं, लेकिन बहुत कम ही अपने सपनों को सच कर पाते हैं।


रंजन के मुताबिक वे ऐसे ही तथ्यों को अपनी रचना में शामिल करते हैं। इस समय वे बदनाम बस्ती के किस्से शीर्षक से किताब लिख रहे हैं। रंजन का कहना है कि आज के दौर में लेखन शैली में बहुत परिवर्तन आ चुका है। आज लेखक प्रसिद्धि हासिल कर रहे हैं लेकिन लेखन कला को पहचान नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed