{"_id":"ff43db5acf2ec33844ea012fe1c6c1cd","slug":"rajender-vidyalankar-appointed-osd-of-governor-dr-devvrat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल गवर्नर डॉ. देवव्रत के OSD बने ये जनाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल गवर्नर डॉ. देवव्रत के OSD बने ये जनाब
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 17 Oct 2015 10:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल डॉ. देवव्रत के ओएसडी का पदभार कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में एक विभाग के इस निदेशक को सौंपा गया है। ये संस्कृत एवं प्राच्य विद्या संस्थान के निदेशक डॉ. राजेंद्र विद्यालंकार। वे कई वर्षों से आचार्य डॉ. देवव्रत के साथ जुड़े हैं और कई महत्वपूर्ण प्रकल्पों में कार्य भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
आचार्य देवव्रत के हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बनने के बाद से ही संभावना जताई जा रही थी कि डॉ. विद्यालंकार ओएसडी टू गवर्नर नियुक्त हो सकते हैं। उनकी नियुक्ति की चर्चा कई दिनों से चल रही थी। वीरवार शाम को आधिकारिक पत्र मिलने के बाद इस पर मोहर भी लग गई।
विज्ञापन
डॉ. राजेंद्र ने शिमला स्थित राजभवन में ओएसडी का पदभार ग्रहण भी कर लिया। बता दें कि डॉ. राजेंद्र का भारतीय संस्कृति एवं परंपरा से गहरा जुड़ाव है। वे कई वर्षों से समाज के सांस्कृतिक एवं सामाजिक उन्नयन के लिए प्रयासरत हैं। वे आर्य समाज के युवा संगठन आर्य वीर दल के लगातार 14 वर्षों तक राष्ट्रीय महामंत्री रहे।
विज्ञापन
प्रबुद्ध लेखक एवं वक्ता डॉ. राजेंद्र विद्यालंकार कुरुक्षेत्र के डीएन महिला कॉलेज की प्रबंधन समिति के महासचिव भी हैं। सामाजिक सरोकारों के प्रबल पक्षधर डॉ. विद्यालंकार अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों का आयोजन कर चुके हैं। उनकी नियुक्ति पर यूनिवर्सिटी के शिक्षकों, अधिकारियों और विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी है।