बारिश के बाद गिरा तापमान, 24 घंटे में 20.9 एमएम बारिश दर्ज
बुधवार को लोग दिन में सुखना लेक, रोज गार्डन, रॉक गार्डन में मौसम का लुत्फ उठाने पहुंचे। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंदर पाल ने बताया कि 14 मई तक बारिश के आसार बने हुए हैं। इसलिए फिलहाल गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि 14 मई तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रहेगा। वहीं पंजाब और हरियाणा में अगले 12 घंटों में तेज आंधी के आसार हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर सबसे अधिक चंडीगढ़ में है। इसलिए यहां मौसम में बदलाव जारी रहेगा।
शहर में कई जगह बिजली हुई गुल
बारिश और आंधी के बाद कई जगह शहर में बिजली गुल हो गई। मनीमाजरा, सेक्टर-26, 19 सहित कई जगह अघोषित कट लगे। इसकी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 101 पर लोग लगातार कॉल करते रहे।