फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rain in Punjab and Chandigarh

Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ को गर्मी से मिली राहत, देर रात मौसम ने बदली करवट, तेज बरसात ने किया तरबतर

Mon, 23 May 2022 10:57 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 23 May 2022 10:57 AM IST
सार

मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को पश्चिम विक्षोभ की तीव्रता बढ़ जाएगी। इससे इलाके में अच्छी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। आसपास के इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं।

विज्ञापन
Rain in Punjab and Chandigarh
पंजाब हरियाणा में बदला मौसम - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

गर्मी से जूझ रहे चंडीगढ़ और पंजाब को रविवार देर रात हुई बारिश से राहत मिल गई। चंडीगढ़ में रात करीब साढ़े 12 बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और बारिश ने पूरे ट्राइसिटी को तरबतर कर दिया। मौसम विभाग का कहना है कि शहर में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो गया है। सोमवार को भी कई जगहों पर अच्छी बारिश के संकेत हैं। इससे अगले दो दिन तापमान में तीन से पांच डिग्र्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। 

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को पश्चिम विक्षोभ की तीव्रता बढ़ जाएगी। इससे इलाके में अच्छी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। आसपास के इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। रविवार को चंडीगढ़ का तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 
विज्ञापन


सोमवार और मंगलवार अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किए जाने की संभावना है। पिछले कई दिनों से चंडीगढ़ और आसपास का इलाका भीषण गर्मी से जूझ रहा था। दिन का तापमान 40 डिग्री या उससे ऊपर ही दर्ज किया जा रहा था। बीते दिनों पश्चिम विक्षोभ आए, लेकिन सक्रियता कम होने की वजह से गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिल पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में लोगों को घरों में रहने की सलाह

पंजाब के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को बारिश और तूफान के आसार बताए जा रहे हैं। विभाग ने लोगों को इस दौरान घरों में रहने की सलाह दी है। बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आने वाले दो दिन में अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री की गिरावट की विभाग ने संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट और होशियारपुर जिले में अन्य जिलों की अपेक्षा 75 से 100 प्रतिशत अधिक बारिश की संभावना है। वहीं तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में 50 से 75 प्रतिशत अधिक बारिश होने के आसार हैं। फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर में अन्य जिलों की अपेक्षा 25 से 50 प्रतिशत अधिक होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। 

24 मई को पंजाब का आधा हिस्सा सूखा रहेगा और करीब आठ जिलों में बारिश होने की संभावना है। 25 और 26 मई को मौसम सूखा रहेगा। रविवार को राज्य के 23 जिलों में मुक्तसर सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। 50 किलोमीटर से अधिक रफ्तार से चलने वाली हवाओं के कारण पेड़ों के पास नहीं जाने की मौसम विभाग ने हिदायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed