फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rain in Chandigarh temperature dropped

Chandigarh Weather: सर्दी के सीजन की पहली बारिश ने भिगोया शहर, तापमान में गिरावट से छूटी कंपकंपी

Mon, 09 Dec 2024 09:14 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 09 Dec 2024 09:14 AM IST
सार

विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम का यह बदलाव अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि अचानक मौसम बदलने से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को गर्म कपड़े पहनने, गर्म पानी पीने और संतुलित आहार लेने की सलाह दी गई है। ठंड से बचाव के लिए घर से बाहर निकलते समय पूरी तैयारी के साथ निकलने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
Rain in Chandigarh temperature dropped
चंडीगढ़ में बरसात - फोटो : संवाद

विस्तार

सर्दी के मौसम में सीजन की पहली बारिश ने शनिवार को चंडीगढ़ को भिगो दिया। देर रात तक शहर के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। ठंडी हवाओं और बारिश की बूंदों के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे सर्दी का असर साफ दिखाई देने लगा। 

विज्ञापन


अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण यह बारिश हुई। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश का असर साफ देखा जा रहा है। शहर में रात 8.30 बजे तक 0.3 एमएम बारिश हुई है। इसके साथ ही सर्द हवाओं ने कंपकपी भी बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम यानी 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। सोमवार भी शहर में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके साथ ही अगले 48 घंटों तक बादल छाए रहने और हल्की हवाएं चलने की संभावना है। बारिश के चलते सोमवार के तापमान में और गिरावट होने की संभावना जताई गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को सुबह हल्के कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। हल्के बादल भी छा सकते हैं। तापमान में गिरावट देखी जाएगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

कल कैसा रहेगा मौसम

मंगलवार को सुबह मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप भी निकलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed