फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather Update: Rain alert for three days in nine districts of Punjab

Punjab Weather Update: पंजाब के नौ जिलों में तीन दिन का अलर्ट, चंडीगढ में भी भारी बारिश की चेतावनी

Wed, 26 Jul 2023 01:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Jul 2023 01:08 AM IST
सार

चंडीगढ़ में भी तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने बारिश के दौरान सावधानी से वाहन चलाने, पेड़ों के नीचे आश्रय न लेने, जलस्रोतों के पास न जाने और बहुत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई है।

विज्ञापन
Punjab Weather Update: Rain alert for three days in nine districts of Punjab
Chandigarh Weather News: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बांधों से छोड़े जा रहे पानी के बाद पंजाब की अधिकतर नदियां उफान पर हैं। इससे सूबे के नदी किनारे के इलाकों में काफी नुकसान हो रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने पंजाब के नौ जिलों फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला और अमृतसर में बुधवार से तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट घोषित किया है। वहीं, चंडीगढ़ में भी तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने बारिश के दौरान सावधानी से वाहन चलाने, पेड़ों के नीचे आश्रय न लेने, जलस्रोतों के पास न जाने और बहुत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई है।

विज्ञापन

सतलुज में उफान से फाजिल्का में पुल डूबा, पठानकोट में बढ़ा खतरा

पंजाब में सतलुज नदी एक बार फिर उफान पर है। इससे फाजिल्का और फिरोजपुर जिलों में काफी नुकसान हुआ है। फाजिल्का में भारत-पाक सीमा पर बसे गांव ढाणी नत्था सिंह वाला में पुल पूरी तरह डूब गया, जिससे पांच ढाणियों (शहरी आबादी से बाहर के इलाके) का जलालाबाद से संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दो नाव उपलब्ध करवाने की मांग की है। 

विज्ञापन


वहीं, फिरोजपुर के सीमांत गांव कालू वाला में बाढ़ से कई मकान ढह गए हैं। यहां ग्रामीणों को अपने मकानों की छत पर सामान लेकर बैठना पड़ा। कई ग्रामीणों ने वहां बने सरकारी प्राइमरी स्कूल में शरण ली है। पानी घरों में घुस गया है। फिरोजपुर के आठ और फाजिल्का के 10 स्कूल 29 तक बंद कर दिए गए हैं। जालंधर के लोहियां और पटियाला के कुछ इलाकों में भी अभी तक स्कूल नहीं खुल पाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में भी बाढ़ का खतरा बरकरार है। यहा जिला प्रशासन ने धुस्सी बांध पर 24 घंटे गश्त का आदेश दिया है। एहतियान के तौर पर मिट्टी से भरे 15000 बैग तैयार रखे गए हैं। पठानकोट में रावी के आसपास के कुछ गांवों में भी पानी भर गया है। मंगलवार को हुई बारिश से शहरी इलाकों में भी जलभराव हो गया। मंगलवार शाम को रणजीत सागर बांध पर पहुंचे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने जलस्तर का जायजा लिया। पटियाला में घग्गर का पानी भी कम नहीं हुआ है। यहां अब भी 30 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं।

प्रभावित मकानों के नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन को बाढ़ से प्रभावित मकानों के नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने का आदेश दिया है। सभी जिला उपायुक्तों को कहा गया है कि वे जल्द इसकी रिपोर्ट बनाकर भेजें ताकि लोगों को समय पर मुआवजा दिया जा सके। राज्य में बाढ़ के कारण करीब 1000 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed