{"_id":"607baa018ebc3e8d3913249f","slug":"railway-imposed-rs-500-fine-on-passengers-who-not-wearing-masks-in-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने बढ़ाई सख्ती : ट्रेन में ये लापरवाही पड़ेगी भारी, 500 रुपये का कटेगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने बढ़ाई सख्ती : ट्रेन में ये लापरवाही पड़ेगी भारी, 500 रुपये का कटेगा चालान
Sun, 18 Apr 2021 09:13 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 18 Apr 2021 09:13 AM IST
सार
अंबाला डिवीजन की डिवीजनल व्यावसायिक प्रबंधक (डीसीएम) रितिका वशिष्ठ के जारी पत्र के अनुसार स्टेशन सुपरिंटेंडेंट सहित अन्य रेलवे के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि किसी भी स्टेशन पर ज्यादा भीड़ न होने दी जाए।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण बढ़ते मामलों के बीच उत्तर रेलवे भी सक्रिय हो गया है। अंबाला डिवीजन के अंतर्गत आने वाले सभी स्टेशन अधिकारियों को पत्र लिखा है कि रेलवे स्टेशन सहित ट्रेन में मास्क पहनना जरूरी है। मास्क नहीं होने पर 500 रुपये का चालान काटा जाएगा। रेलवे स्टेशनों पर कोविड नियमों का पालन कराने में जीआरपी और आरपीएफ भी सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
अंबाला डिवीजन की डिवीजनल व्यावसायिक प्रबंधक (डीसीएम) रितिका वशिष्ठ के जारी पत्र के अनुसार स्टेशन सुपरिंटेंडेंट सहित अन्य रेलवे के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि किसी भी स्टेशन पर ज्यादा भीड़ न होने दी जाए। गाड़ियों के आने-जाने और सवारियों के प्रवेश और निकासी के समय कोविड नियमों का पालन कराया जाए। साथ ही शारीरिक दूरी वाले नियम का भी सख्ती से पालन करवाया जाए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हरियाणा : यमुनानगर से जुड़े रेमडेसिविर की कालाबाजारी के तार, गुरुग्राम व चंडीगढ़ के दवा कारोबारी एसटीएफ के रडार पर
विज्ञापन
डीसीएम ने आदेश में यह भी स्पष्ट कहा है कि गाड़ी में सफर करने वालों को भी मास्क पहनने के लिए बाध्य किया जाए और गाड़ियों के भीतर भी शारीरिक दूरी वाले नियम को सुनिश्चित बनाया जाए।
उत्तर रेलवे के अंतर्गत आने वाले पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के सभी स्टेशन मास्टर और संबंधित टीटीई को चालान काटने के लिए अधिकृत किया गया है। जीआरपी व आरपीएफ का भी सहयोग लिया जाएगा। - गुरिंदर मोहन सिंह, डीआरएम, अंबाला।
यह भी पढ़ें- दो बच्चों के शव मिले, एक अब भी लापता...मरने से पहले पिता ने की ये वारदात, वजह भी जान लें